बीकानेर

राजस्थान के स्कूलों में बनेंगे हेल्थ क्लब, शिक्षा निदेशालय का बड़ा आदेश जारी

Rajasthan Schools News Update : शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने राजस्थान के स्कूलों के लिए एक बड़ा आदेश जारी किया है। जानें इस आदेश का क्या फायदा है।
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2024, 11:24 AM IST
Rajasthan Schools set up Health Clubs Directorate of Education Bikane issues a Big order

Rajasthan Schools News Update : राजस्थान के स्कूली बच्चों को अब फास्ट फूड से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए सरकारी स्कूलों में हेल्थ क्लबों का गठन होगा। यह क्लब बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर फास्ट फूड से दूरी बनाने के लिए मानसिक रूप से तैयार करेंगे। क्लब में शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाएगा। वह अपने सहपाठियों को फास्ट फूड के नुकसान से अवगत कराएंगे।

निर्देश किए जारी

स्कूलों में विद्यार्थियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं खाद्य सुरक्षा को देखते हुए शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए हैं। स्कूलों में हेल्थ क्लब का गठन करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है। क्लब की गतिविधियों को विद्यालय स्तर पर नियमित संचालन करना होगा।

सीताराम जाट, शिक्षा निदेशक बीकानेर

इस प्रकार गठित होंगे हेल्थ क्लब

1- विद्यालय स्तर पर हेल्थ क्लब में एक शिक्षक नोडल अधिकारी होगा।
2- शारीरिक शिक्षक, विज्ञान एवं सामाजिक ज्ञान के शिक्षक शामिल रहेंगे।
3- प्रत्येक कक्षा से एक विद्यार्थी को प्रतिनिधि के रूप में क्लब से जोड़ा जाएगा।
4- स्कूल के हेल्थ क्लब में अधिकतम 15 सदस्य होंगे।
5- क्लब की बैठक हर माह होगी। पिछले महीने की गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे।

क्लब की ये होंगी गतिविधियां

1- खाद्य सुरक्षा एवं सही खान-पान की ध्यान रखा जाएगा।
2- विद्यार्थियों की हेल्थ को मजबूत करने व व्यक्तित्व विकास उद्देश्य।
3- फास्ट फूड से दूरी बनाने के लिए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देना।
4- विद्यार्थियों के हेल्दी टिफिन पर फोकस रखना।

Updated on:
14 Dec 2024, 11:24 AM IST
Published on: