Dungarpur News : सागवाड़ा में गुरुवार शाम करीब 4.35 बजे अचानक एक के पीछे एक कई एम्बुलेन्स बांसवाड़ा मार्ग की ओर जाती देख शहरवासी सकते में आ गए। हर कोई अन्दाज लगा रहा था कि कोई बड़ा हादसा हो गया है,, लेकिन कुछ समय बाद जब लोगों को पता चला की रीको औद्योगिक क्षेत्र में संचालित झील रेनवेयर की ओर से मॉक ड्रिल किया गया तब जाकर लोगों की जान में जान आई। कुछ अपने घबराहट पर हंसे।