Jaipur New Trend : आने वाले समय में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ई-बाइक भी मिलेंगी। प्रदूषण कम होने के साथ-साथ ड्राइवर के लिए भी ये फायदे का सौदा साबित होंगी। माना जा रहा है कि नए वर्ष में इसकी शुरुआत ऑनलाइन कपनियां कर देंगी। इससे खर्चा भी कम होगा और ड्राइवर की बचत भी ज्यादा होगी। अभी एनसीआर सहित बेंगलूरु, कोलकाता सहित अन्य शहरों में ई-बाइक चल रही हैं। यहां स्थानीय स्तर पर कई ऐप हैं जो ग्राहकों को ई-बाइक उपलब्ध करवा रहे हैं। अभी राजधानी में ऑनलाइन फूड रेस्टोरेंट से घर तक पहुंचाने में कई ड्राइवर ई-बाइक का प्रयोग कर रहे हैं। इनकी मानें तो ई-बाइक से बिजनेस चालू करने के बाद 40 फीसदी तक बचत बढ़ी है।