
Rising Rajasthan Summit : OYO के सीईओ रितेश अग्रवाल ने कहा कि फॉरेन ट्रेड के लिए जयपुर में OYO अपना बैक ऑफिस बनाएंगा। साथ ही OYO के सीईओ रितेश अग्रवाल ने अपने राजस्थान कनेक्शन का भी खुलाासा किया है। मंगलवार को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में शामिल होने आए ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राजस्थान से हमारा पुराना नाता है। मेरी मां राजस्थान के झुंझुनूं जिले से आती हैं। उन्होंने बताया कि OYO राजस्थान में बहुत ही वर्षों से रैपेडली इनवेस्ट कर रहा है। जिसका रिजल्ट अभी मिलने लगा है। हम देख रहे हैं कि भारत में घरेलू टूरिज्म बहुत ही तेजी से बढ़ा रहा है। राजस्थान एक ऐसा राज्य है, जिसे पूरे देश से लोग देखने आना चाहते हैं। उसका बहुत ही डिमांड है।
रितेश अग्रवाल ने बताया कि हमने जयपुर में संडे होटल्स नाम से एक लग्जरी होटल खोला है। इसे साथ-साथ हमारे बाकी ब्रांड्स टाउन हाउस हो, OYO रुम्स हो उसे हम रैपिडली खोल रहे हैं।
सीईओ रितेश अग्रवाल ने कहा मुझे लगता है राजस्थान OYO के लिए होटल्स वाइज और उसके साथ OYO का लगभग आधा बिजनेस विदेश यूएएस और यूरोप से आता है। उसका बैकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर हम जयपुर में बना रहे हैं। यानि की हम जयपुर में अपना बैक-आफिस बना रहे हैं। बैक-आफिस बनाने से हमें विदेशी कारोबार को मदद मिलेगी।
राइजिंग राजस्थान समिट में रितेश अग्रवाल ने कहा कि देशभर में हर दिन करीब 1 लाख लोग OYO होटल्स बुक कर रहे हैं। करीब 1 लाख ग्राहक विदेशों में भी OYO की सुविधा का लाभ ले रहे हैं। हम हर 2-3 दिन में एक नया होटल खोल रहे हैं। हमें वैश्विक बाजार से अच्छा कारोबार मिल रहा है।
Updated on:
11 Dec 2024, 6:10 PM IST
Published on:
11 Dec 2024, 6:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.