5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : मौसम विभाग का Yellow Alert, राजस्थान में चलेगी 3 दिन कोल्ड-वेव

Weather Update : मौसम विभाग का Prediction है कि आगामी 2-3 दिन राजस्थान में कहीं-कहीं पर शीत लहर (कोल्ड-वेव) चलने की सम्भावना है। मौसम विभाग ने कहा प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 12 Dec 2024, 5:54 PM IST

Weather Update Meteorological Department issued Yellow Alert Rajasthan 3 Days Cold Wave

भरतपुर शहर के केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान में बुधवार सुबह मकड़ी के जाले पर जमीं ओस की बूंद।

Weather Update : राजस्थान में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। बर्फीली हवाओं का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में बर्फ जमा देने वाली सर्दी जारी है। राजस्थान में मशहूर हिल स्टेशन माउंट आबू से भी ज्यादा ठंडा सीकर और चूरू रहे। मौसम विभाग का नया अपडेट है कि आगामी 2-3 दिन राजस्थान में कहीं कहीं पर शीत लहर (कोल्ड-वेव) चलने की सम्भावना है। मौसम विभाग ने कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, फिलहाल 4-5 दिन इस कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाडमेर में दर्ज

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार राजस्थान में मौसम अभी भी शुष्क बना हुआ है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में एक-दो स्थानों पर अति शीतलहर व कहीं-कहीं शीतलहर दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाडमेर में दर्ज किया गया। बाडमेर में तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सूबे में निम्नतम न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर सीकर में दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें :बीकानेर की 2 बेटियों का कमाल, बाइक से किया 25 हजार किमी का सफर

13 दिसम्बर को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 13 दिसम्बर को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, नागौर, सीकर, झुंझुनूं अलवर, सिरोही में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में शीतलहर के प्रभाव से अधिकतर जिलों में रात के पारे में 5 डिग्री तक की गिरावट आई। 9 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : अब शहर के वार्डों का बदलेगा नक्शा, संख्या नहीं सिर्फ सीमाओं में होगा बदलाव

यह भी पढ़ें :Rising Rajasthan Summit : दिल्ली-जयपुर के बीच चलेगी फ्लैश चार्जिंग ई-बस : नितिन गडकरी