
Bikaner News : बीकानेर की 2 बेटियों का कमाल। बीकानेर की दो बेटियां बाइक पर सवार होकर 17 सितंबर को देशभर की यात्रा पर निकली थी। दोनों बाइकरों ने 86 दिन में 25 हजार किमी का सफर पूरा कर वापस बीकानेर आईं। इस यात्रा का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण-मानसिक स्वास्थ्य का संदेश आमजन देना था। शहर के शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी सर्किल पर परिवार और शहर के लोगो ने दोनों युवतियों को माला पहनकर स्वागत किया।
बीकानेर की बाइकर निर्मला गोदारा व अंजना राठौड़ ने यात्रा के दौरान आई परेशानियों के साथ यात्रा से जुडी बातों को साझा किया। निर्मला गोदारा व अंजना राठौड़ दिल्ली से उत्तर भारत, पूर्वोत्तर, दक्षिण, मध्य भारत और गुजरात होते हुए राजस्थान वापस पहुंची है। दोनों राइडर्स ने बताया कि वे इससे पहले उन्होंने एक साथ विश्व की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क उमलिंगला की यात्रा भी सफलतापूर्वक पूरी की है।
बाइकर अंजना राठौड़ जयपुर में अध्यापिका हैं। वहीं दूसरी बाइकर निर्मला गोदारा पंजाब नेशनल बैंक बड़ोदरा में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
Updated on:
12 Dec 2024, 3:46 PM IST
Published on:
12 Dec 2024, 3:42 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.