5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के लिए बड़ी न्यूज, बीकानेर हाउस की होगी कुर्की, कोर्ट ने दिया आदेश

Rajasthan News : राजस्थान के लिए बड़ी न्यूज। बीकानेर हाउस की कुर्की होगी। पटियाला हाउस कोर्ट दिल्ली ने आदेश जारी किया है। जानें पूरा मामला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 21 Nov 2024, 3:20 PM IST

Rajasthan Big News Bikaner House will be Confiscated Patiala House Court Delhi Gives Order

Rajasthan News : राजस्थान के लिए बड़ी न्यूज। बीकानेर हाउस की कुर्की होगी। पटियाला हाउस कोर्ट दिल्ली ने बीकानेर हाउस की कुर्की का वारंट जारी किया है। बीकानेर हाउस का स्वामित्व राजस्थान की नोखा नगर पालिका के पास है। बताया जा रहा है कि राजस्थान की नोखा नगर पालिका और एनवायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड. के बीच विवाद के बाद एक समझौता हुआ था। इस समझौते का पालन नहीं होने पर ये आदेश जारी किया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद राजस्थान की भजनलाल सरकार में हड़कंप मचा हुआ है। इस से पूर्व दिल्ली में हिमाचल भवन की नीलामी का भी आदेश आ चुका है।

मामला कुछ ऐसा था…

राजस्थान की नोखा नगर पालिका और एनवायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुए समझौते का पालन नहीं करने पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में कमर्शियल कोर्ट की जज विद्या प्रकाश की बेंच ने ये आदेश दिया है। मामला यह है कि एनवायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स के बीच विवाद के बाद नगर पालिका को 50.31 लाख रुपए का भुगतान का आदेश 21 जनवरी 2020 को दिया गया था। पर कोर्ट के इस आदेश के बावजूद नगर पालिका ने भुगतान नहीं किया।

यह भी पढ़ें -Weather Update : पहाड़ों की बर्फबारी से अजमेर में गिरा पारा, कड़ाके की ठंड संग घने कोहरे का Alert

यह भी पढ़ें -Alwar News : स्थानीय निकाय चुनाव दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कराने की तैयारी

यह भी पढ़ें -राजस्थान में 158 निकायों में सड़कें बनाएगा पीडब्ल्यूडी, इन स्थानों के लिए जारी हुई स्वीकृति

29 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

जिस पर कोर्ट ने यह आदेश दिया। जिसमें कहा गया है कि नोखा नगर पालिका कोर्ट के अगले आदेश तक बीकानेर हाउस को लेकर कोई फैसला या काम नहीं कर पाएगी। इस मामले में अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी।