5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : पहाड़ों की बर्फबारी से अजमेर में गिरा पारा, कड़ाके की ठंड संग घने कोहरे का Alert

Weather Update : पहाड़ों की बर्फबारी से अजमेर में पारा गिरा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि आने वाले दिनों में घने कोहरे संग कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 21 Nov 2024, 12:48 PM IST

Weather Update Ajmer Temperatures Drop Due to Snowfall in Mountains IMD Alert Dense Fog along with Severe Cold

Weather Update : राजस्थान में मौसम लगातार बदल रहा है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का असर दिखने लगा है। अजमेर में बुधवार को सुबह-शाम हवा में ठंडक होने से मौसम सर्द रहा। सुबह पहाड़ों पर धुंध और वाहनों-जमीन पर नमी दिखी। न्यूनतम तापमान नीचे लुढ़कता हुआ 10.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अलर्ट है कि आने वाले दिनों में घने कोहरे संग कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे लोग

सर्द मौसम में सुबह लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे। धूप निकलने के बावजूद ठंडक बनी रही। धुंध के आगोश में अरावली की पहाड़ियां नजर नहीं आई। दोपहर तक धूप में तीखापन बढ़ा पर हवा में ठंडक बनी रही। शाम गहराते ही मौसम में फिर सर्दी घुल गई। स्टेशन रोड, बस स्टैंड, बजरंगगढ़ चौराहा, वैशाली नगर, आदर्श नगर स्थित कई इलाकों में देर रात ज्यादा रौनक नहीं दिखी।

यह भी पढ़ें -राजस्थान में 158 निकायों में सड़कें बनाएगा पीडब्ल्यूडी, इन स्थानों के लिए जारी हुई स्वीकृति

अलाव का सहारा

सर्दी बढ़ते ही शहर में अलाव जलने शुरू हो गए हैं। कई जगह राहगीर और श्रमिक झुंड में अलाव के सहारे बैठे रहे। देर रात भी लकड़ी और सूखे पत्तों के अलाव से लोग राहत पाते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें -Rajasthan Visit in Winter : सर्दियों में घूमे राजस्थान, ये 7 जिले तो हैं कमाल

अजमेर में मौसम में आगे क्या

आगामी दिनों में हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से सर्दी का असर और बढ़ सकता है। घने कोहरे के अलावा कई इलाकों में तापमान में गिरावट भी हो सकती है। तेज सर्दी से पाला पड़ने के भी आसार हैं।

यह भी पढ़ें -राजस्थान में पीएमश्री विद्यालयों में संचालित होगी प्री प्राथमिक कक्षाएं, 21 नवंबर से प्रवेश शुरू, आदेश जारी

पिछले दिनों में न्यूनतम तापमान

16 नवबर- 15.2
17 नवबर- 15.8
18 नवबर- 14.7
19 नवबर- 12.2
20 नवबर- 10.7।

यह भी पढ़ें -Good News : राजस्थान के इस शहर में लगेगी काजू की प्रोसेसिंग यूनिट, एमओयू साइन, मिलेगा रोजगार

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़