5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में पीएमश्री विद्यालयों में संचालित होगी प्री प्राथमिक कक्षाएं, 21 नवंबर से प्रवेश शुरू, आदेश जारी

PM Shri Schools New Update : राजस्थान के पीएमश्री विद्यालयों में भी अब पूर्व (प्री) प्राथमिक कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने यह महत्वूपर्ण आदेश जारी कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Nov 2024, 3:02 PM IST

Rajasthan PM Shri Schools Pre Primary Classes will be run Admission Start from 21 November Order Issued

PM Shri Schools New Update :पीएमश्री विद्यालयों को लेकर नया अपडेट। राजस्थान के पीएमश्री विद्यालयों में भी अब पूर्व प्राथमिक कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के विभाग को निर्देश जारी किया था। इसके बाद प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने यह महत्वपूर्ण आदेश जारी कर दिया है। राजस्थान में प्रथम चरण में संचालित 402 पीएमश्री विद्यालयों का चयन किया गया है। जिसमें तीन वर्षीय पूर्व (प्री) प्राथमिक कक्षाओं के संचालन को स्वीकृति प्रदान की गई है।

29 नवंबर को होगा लॉटरी का प्रकाशन

राजस्थान के प्रथम चरण में 402 पीएमश्री विद्यालयों में तीन वर्षीय पूर्व प्राथमिक कक्षा के लिए सत्र 2024-25 में नवीन प्रवेश का कार्य 21 नवंबर से प्रारंभ किया जाएगा। पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश के लिए अधिकतम 25 सीटों का प्रावधान रहेगा। इनमें आस-पड़ोस के अभ्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रवेश में योग्य बच्चों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक होने पर चयन लॉटरी के आधार पर किया जाएगा। लॉटरी का प्रकाशन 29 नवंबर को होगा।

यह भी पढ़ें :राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, अजमेर के 45 साल पुराने होटल ख़ादिम का बदला नाम

कक्षाएं सप्ताह में पांच दिन होगी संचालित

आदेश के अनुसार पूर्व प्राथमिक कक्षाएं सप्ताह में पांच दिन संचालित की जाएंगी। जिनकी अवधि प्रतिदिन चार घंटे की होगी। प्रथम वर्ष में तीन वर्ष या इससे अधिक आयु के बालकों को प्रवेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में 303 माइनर मिनरल ब्लॉकों की सफल ई-नीलामी, मिलेगा 374 करोड़ का राजस्व

उत्तरदायित्व संस्था के प्रधानाचार्य पर रहेगा

प्रवेश सम्बंधित सभी कार्य का उत्तरदायित्व संस्था के प्रधानाचार्य पर रहेगा। पर जहां प्रधानाचार्य नहीं उपलब्ध हैं वहां कार्य संस्था प्रधान करेगा। पीएमश्री विद्यालय जिन जिलों में संचालित हैं वहां जिला शिक्षा अधिकारी व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। जिनकी देखरेख में प्रवेश सम्बंधित कार्य सम्पादित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में बंद हो सकती है वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क योजना!

वरीयता सूची नोटिस बोर्ड पर होगी चस्पा

आदेश के अनुसार प्रवेश में पारदर्शिता का पूरा पालन होगा। क्रमवार वरीयता सूची तैयार कर विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। ताकि भविष्य में रिक्त होने वाली सीट को पूर्ण पारदर्शिता के अनुसार भरा जाए। प्रवेश के लिए आवेदन विद्यालय समय में व्यक्तिश: किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें :RPSC News : राजस्थान में नई सब इंस्पेक्टर-प्लाटून कमांडर भर्ती कब निकलेगी, RPSC और लाखों युवाओं को है इंतजार