5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में 158 निकायों में सड़कें बनाएगा पीडब्ल्यूडी, इन स्थानों के लिए जारी हुई स्वीकृति

Rajasthan News : राजस्थान के 158 निकायों में पीडब्ल्यूडी सड़कें बनाएगा। प्रदेश में 180 करोड़ रुपए की लागत से 270 किमी. सड़कें बनेगी। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा प्रदेश में बेहतर सड़क नेटवर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Nov 2024, 6:50 PM IST

Rajasthan 158 Bodies PWD will Build Roads know where Approval has been issued

Rajasthan News : राजस्थान में पीडब्ल्यूडी प्रदेश के 158 निकायों में सड़कें बनाएगा। प्रदेश में 180 करोड़ रुपए की लागत से 270 किमी लम्बाई की सड़कें बनेगी। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा प्रदेश में बेहतर सड़क नेटवर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता है। बजट घोषणा 2024-25 की क्रियान्वित में 158 नगरीय निकायों में 270 किमी. सड़कों का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग से करवाया जाएगा। इसके लिए 158 निकायों में सड़क निर्माण के 728 कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर ​दी गई है।

देश में नम्बर वन बनाना हमारी प्राथमिकता - दिया कुमारी

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि प्रदेश में नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, जिला सड़क, ग्रामीण सड़कों के साथ शहरी निकायों के सड़क नेटवर्क को विकसित कर प्रदेश को सड़क कनेक्टिविटी के मामले में देश में नम्बर वन बनाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बजट घोषणा के तहत 295 नगरीय निकायों में 317.50 करोड़ रुपए की लागत से सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़कें बनाई जानी है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में पीएमश्री विद्यालयों में संचालित होगी प्री प्राथमिक कक्षाएं, 21 नवंबर से प्रवेश शुरू, आदेश जारी

इन नगरीय निकायों के लिए जारी हुई स्वीकृति

अजमेर जिले के नगरीय निकायों में 9 किमी सड़क निर्माण के 15 कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए, केकड़ी जिले में 2.8 किमी सड़क के 13 कार्यों के लिए 1 करोड़ 80 लाख रुपए, ब्यावर जिले में 4.9 किमी सड़क के 9 कार्यों के लिए 4 करोड़ रुपए,
भीलवाडा जिले में 7.4 किमी सड़क के 18 कार्यों के लिए 5 करोड़ 80 लाख रुपए, शहपुरा जिले में 3.8 किमी सड़क के 5 कार्यों के लिए 3 करोड रुपए, डीडवाना-कुचामन जिले में 18.6 किमी सड़क के 40 कार्यों के लिए 8 करोड़ रुपए, करौली जिले में 6.8 किमी सड़क के 25 कार्यों के लिए 5 करोड़ 40 लाख रुपए, बीकानेर में 8.5 किमी सड़क के 20 कार्यों के लिए 3 करोड़ 40 लाख रुपए, हनुमानगढ़ जिले में 6.2 किमी सड़क के 10 कार्यों के लिए 7 करोड़ रुपए, अनूपगढ़ जिले में 3.8 किमी सड़क के 10 कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें :द साबरमती रिपोर्ट को थिएटर में जाकर जरूर देखे जनता, डिप्टी सीएम दिया कुमारी का आग्रह

श्रीगंगानगर जिले के लिए 6 करोड़ 20 लाख रुपए जारी

श्रीगंगानगर जिले में 16.1 किमी सड़क के 38 कार्यों के लिए 6 करोड़ 20 लाख रुपए, चुरू जिले में 19.4 किमी सड़क के 46 कार्यों के लिए 13 करोड़ रुपए, दूदू जिले में 2.5 किमी सड़क के 8 कार्यों के लिए 2 करोड़ 40 लाख रुपए, कोटपुतली बहरोड़ जिले में 19.1 किमी सड़क के 80 कार्यों के लिए 9 करोड़ 40 लाख रुपए, खैरथल तिजारा जिले में 13.1 किमी सड़क के 37 कार्यों के लिए 9 करोड़ 40 लाख रुपए, सीकर जिले में 16.5 किमी सड़क के 41 कार्यों के लिए 8 करोड़ 40 लाख रुपए,
फलोदी जिले में 4.9 किमी सड़क के 2 कार्यों के लिए 2 करोड़ 40 लाख रुपए, पाली जिले में 24.7 किमी सड़क के 58 कार्यों के लिए 13 करोड़ 40 लाख रुपए, सिरोही जिले में 11.1 किमी सड़क के 29 कार्यों के लिए 7 करोड रुपए, बाडमेर जिले में 5.5 किमी सड़क के 8 कार्यों के लिए 3 करोड रुपए जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में पीएमश्री विद्यालयों पर नया अपडेट, संकट में स्कूलों के प्राचार्य, जानें क्यों

उदयपुर जिले में 7.6 किमी सड़क के लिए 5 करोड़ 20 लाख रुपए जारी

बूंदी जिले में 7.4 किमी सड़क के 17 कार्यों के लिए 7 करोड़ 80 लाख रुपए, बारां जिले में 8.1 किमी सड़क के 39 कार्यों के लिए 6 करोड़ 40 लाख रुपए, झालाबाड़ जिले में 4.3 किमी सड़क के 15 कार्यों के लिए 6 करोड़ रुपए, सवाई माधोपुर जिले में 7.7 किमी सड़क के 27 कार्यों के लिए 6 करोड़ 80 लाख रुपए, उदयपुर जिले में 7.6 किमी सड़क के 12 कार्यों के लिए 5 करोड़ 20 लाख रुपए, चितौडगढ़ जिले में 12.2 किमी सड़क के 41 कार्यों के लिए 7 करोड़ 40 लाख रुपए, राजसमन्द जिले में 12.5 किमी सड़क के 31 कार्यों के लिए 5 करोड़ 40 लाख रुपए, बांसवाडा जिले में 6.2 किमी सड़क के 21 कार्यों के लिए 4 करोड़ रुपए तथा प्रतापगढ़ जिले के नगरीय निकायों में 7.3 किमी सड़क के 13 कार्यों के लिए 4 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई।

यह भी पढ़ें :Weather Update : अजमेर में सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड, विजिबिलिटी हुई बेहद कम, जानें आज कैसे होगा मौसम