Alwar News : स्थानीय निकाय चुनाव दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कराने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य के अन्य निकायों के साथ अलवर नगर निगम, भिवाड़ी नगर परिषद और थानागाजी नगरपालिका के चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने एक पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह में चुनाव कराए जाने प्रस्तावित हैं। ऐसे में मतदाता सूची बनाने वाले कार्मिकों के नाम सात दिन में जिला निर्वाचन अधिकारी भेज दें। चुनाव में जिन कार्मिकों की ड्यूटी लगेगी, उनके अलावा 10 फीसदी अतिरिक्त कार्मिकों के नाम भेजे जाएंगे। यह आरक्षित स्टाफ होगा। चुनाव में ड्यूटी आयोग की ओर से तैयार सॉटवेयर के जरिए लगाई जाएगी। बताते हैं कि चुनाव की तैयारियां पूरी नहीं हुई तो जनवरी 2025 तक भी यह खिसक सकते हैं। अलवर में निगम के चुनाव पुराने परिसीमन के आधार पर ही होंगे। नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा होने जा रहा है। इसी को देखते हुए चुनाव आयोग ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।