मामला यह है कि जयपुर के जगतपुरा स्थित महल रोड पर बुधवार को अचानक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में एक कार घुस गई। जिसके बाद से हड़कम्प मच गया। काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री को घेर लिया, लेकिन मुख्यमंत्री अपनी जान की परवाह किए बिना मौके पर डटे रहे। उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों की मदद की और उन्हें नजदीकी जीवन रेखा अस्पताल पहुंचाया। जहां, एएसआइ सुरेन्द्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मुख्यमंत्री ने घायल कार चालक पवन को भी अपनी गाड़ी से महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।