5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर पुलिस प्रशासन की चेतावनी, पानी की टंकी पर चढ़े तो खैर नहीं

Jaipur Police Warning : जयपुर पुलिस प्रशासन का कड़ा कदम। जयपुर पुलिस प्रशासन ने साफतौर पर चेताया अगर पानी की टंकी पर चढ़े तो खैर नहीं। जानें क्या होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Nov 2024, 11:56 AM IST

Jaipur Police Administration Warning if Climb on Water Tank then You will be in trouble

Jaipur Police Warning :जयपुर शहर में पानी की टंकी या फिर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे न केवल सुरक्षा की दृष्टि से खतरे उत्पन्न हो रहे हैं, बल्कि सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान हो रहा है। बढ़ते मामले को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। अब, टंकी पर चढ़ने वालों से घटनास्थल पर तैनात पुलिस बल का खर्चा वसूला जाएगा।

दोषी व्यक्ति से लागत वसूली जाएगी

पुलिस के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ता है, तो उसे उतारने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया जाता है, जिसके कारण पुलिस प्रशासन का समय और संसाधन खर्च होता है। अब, पुलिस प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि ऐसे मामलों में दोषी व्यक्ति से लागत वसूली जाएगी। पुलिस प्रशासन ने उन घटनाओं का आकलन करना शुरू कर दिया है, जिनमें पुलिसकर्मियों की तैनाती होती है। इसके बाद, संबंधित व्यक्तियों को नोटिस भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें :जयपुर में बनती हैं पीएम-सीएम की सुरक्षा में तैनात बुलेट प्रूफ गाड़ियां, इस पर AK-47 और ग्रेनेड हैं फेल

पीएचईडी की ओर से दर्ज कराया मामला

इधर, एसआइ भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर हाल ही हिम्मत नगर इलाके में पानी की टंकी पर चढ़े युवकों के खिलाफ पीएचईडी की एईएन सपना ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : राहत की खबर, अब जमीन का पट्टा आसानी से मिलेगा, नियम में बदलाव

जयपुर पुलिस कमिश्नर की चेतावनी

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि पानी की टंकी या टावर पर चढ़ने से पहले लोग सोचें, ऐसे कार्य न केवल जान-माल के खतरे को बढ़ाते हैं, बल्कि संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाते हैं। कार्रवाई के दौरान जितना पुलिस जाप्ता लगता है, उसके खर्च की कैलकुलेशन करके नोटिस भेजकर वसूल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :अब मक्का का गढ़ नहीं रहा बांसवाड़ा, यहां पर इस फसल की मची है जमकर धूम