5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में बनती हैं पीएम-सीएम की सुरक्षा में तैनात बुलेट प्रूफ गाड़ियां, इस पर AK-47 और ग्रेनेड हैं फेल

Rajasthan News : कमाल है, राजस्थान की राजधानी जयपुर में बनती है पीएम-सीएम को सुरक्षा देने वाली बुलेट प्रूफ गाड़ियां। चौक जाना लाजिमी है। इन गाड़ियों पर एके-47 और ग्रेनेड का वार भी फेल है। यहीं नहीं बुलेट प्रूफ ग्लास और वार शिप ग्लास भी जयपुर में बनाए जाते हैं। जानें इन बुलेट प्रूफ गाड़ियों के बारे में रोचक जानकारियां।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 12 Nov 2024, 2:13 PM IST

PM-CM Security Deployed Bullet Proof Vehicles made in Jaipur AK-47 and Grenades are useless

Rajasthan News : शायद यह जानकारी आपको चौंका देगी। प्रधानमंत्री और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री जिन बुलेट प्रूफ गाड़ियों में चलते हैं, वह जयपुर में ही बनाई जाती है। यह गाड़ियां बीते कई दशक से जयपुर में बनाई जा रही है। सबसे जरूरी बात यह है कि इन गाड़ियों पर एके-47 की बुलेट नाकाम हो जाती हैं। यानि की इनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। जयपुर में गाड़ियों के लिए बुलेट प्रूफ ग्लास बनाने वाली कंपनी के डायरेक्टर गुरवेंद्रजीत सिंह ने बताया कि हमारी कंपनी जयपुर में बुलेट प्रूफ गाड़ियां बनाती है। साथ ही बुलेट प्रूफ ग्लास और वार शिप ग्लास बना भी रही है। हमारी आम जनता को भी कंपनी बुलेट प्रूफ ग्लास उपलब्ध कराती है। हम सेना के लिए भी बुलेट प्रूफ ग्लास तैयार कर रहे हैं। गुरवेंद्रजीत सिंह ने आगे बताया कि हम पूरी गाड़ी को 360 डिग्री बुलेट प्रूफ तैयार करते है। प्रधानमंत्री और देश के राज्यों के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात 360 डिग्री बुलेट प्रूफ गाड़ियां हमारे यहां ही बनाई जाती हैं।

बुलेट प्रूफ ग्लास की विदेशों में भारी मांग

बुलेट प्रूफ ग्लास के बारे में गुरवेंद्रजीत सिंह का कहना है कि इनकी विदेशों में भी भारी मांग है। कनाडा, इजराइल, रूस, यूक्रेन में इन बुलेट प्रूफ ग्लास को भेजा जाता है। यही नहीं अब हम वारशिप ग्लास भी बना रहे हैं। वारशिप ग्लास की खासियत होती है कि रडार की पकड़ में नहीं आ पता है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान रोडवेज की नई सुविधा, ई-मित्र भी बना सकेंगे RFID कार्ड

पीएम मोदी के नेतृत्व की वजह से देश में मैन्युफैक्चरिंग पर जोर - राठौड़

इस अवसर पर आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने बताया कि उद्योग और आर्मी के बीच गैप दूर करने की दिशा में यह एक बड़ी कवायद होगी। सोमवार को जयपुर में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और ज्ञान शक्ति थिंक टैंक वेटरंस इन नेशन बिल्डिंग की ओर से सप्तशती ऑडिटोरियम में सेमिनार का आयोजन किया गया था। उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस अवसर पर कहा पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण देश में मैन्युफैक्चरिंग पर जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :Railway : रेलवे का तोहफा, अजमेर-पुष्कर के बीच चलेगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

वर्ष 1972 में बनी थी वो कंपनी

बुलेट प्रूफ गाड़ियों का निर्माण जयपुर के वीके इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जीत एंड जीत ग्लास एंड केमिकल्स में बनती है। डीआरडीओ से मान्यता प्राप्त बुलेट प्रूफ कार का निर्माण करने वाली यह देश की एकमात्र कंपनी है। यह कंपनी 1972 में बनी थी।

यह भी पढ़ें :Ajmer News : अवैध बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या का ठिकाना बना अजमेर, सर्वे से होगी पड़ताल