निगम के क्षेत्र में वार्ड गठन-परिसीमांकन के लिए गठित दल में उपायुक्त यशपाल आहूजा को प्रभारी अधिकारी, बीकानेर पूर्व क्षेत्र के लिए सहायक अभियंता संजय ठोलिया, कनिष्ठ अभियंता रमेश पूनिया को बीकानेर पश्चिम क्षेत्र के लिए सहायक अभियंता ओम प्रकाश चौधरी व कनिष्ठ अभियंता रामचन्द्र चौधरी को नियुक्त किया गया है। वहीं दल में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी प्रतीक झा, सहायक नगर नियोजक सुनील कुमार, वरिष्ठ प्रारुपकार भूपेश कुमार व वरिष्ठ सहायक अशोक सिंह को शामिल किया है।