अरुणा शर्मा ने बताया कि परीक्षा के बाद कॉपी स्कैन करके वीक्षक को लैपटॉप में दी जाएगी और वीक्षक लैपटॉप में ही उस स्कैन कॉपी की जांचेगा। इस नवाचार का फायदा यह होगा की अब किसी भी छात्र के कितने नंबर आए हैं या उसकी कॉपी जांचने में कोई खामी तो नहीं रह गई, इसे परखने में आसानी होगी। इस प्रक्रिया से वीक्षकों का समय बचेगा और जल्दी काम होगा। इस काम में खर्चा भी बहुत कम आएगा।