विजय किरन आनंद ने बताया कि, शिविरों में बच्चों को आधार बनवाने व उसे अपडेट कराने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। शिविर में मशीनें, आपरेटर, इंटरनेट व अन्य हार्डवेयर व साफ्टवेयर सामग्री श्रीट्रान इंडिया की ओर से व परिसर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर अस्थायी होंगे।