बीकानेर

राजमार्ग 15 पर खड़े ट्रक से जा टकराया टैम्पों, एक की मौत

राजमार्ग 15 पर लालेरा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक टैम्पों जा टकराया
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2017, 3:08 PM IST
road accident

राजमार्ग 15 पर लालेरा के पास बुधवार सुबह एक ट्रक व टैम्पों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैम्पों में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जें में लिया। तथा पुलिस ने घायलों को महाजन अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया की राजमार्ग 15 पर लालेरा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक टैम्पों जा टकराया। जिससे टैम्पों के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और टैम्पों में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई व दो अन्य घायल हो गए।

खाल में डूबने से ढाई वर्षीय बालक की मौत
छतरगढ के पास गांव के एक खेत में बने खाले में डूबने से बुधवार सुबह एक ढाई वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव के राजेन्द्र गोदारा का ढाई वर्षीय बालक खेत मे बने खाले के पास खेल रहा था। तभी अचानक खेलते हुए बालक खाले के चलते पानी में गिर गया। घटना का पता चलते ही ग्रामीणों ने बालक को पानी से बाहर निकाला और पास केे चिकित्सालय लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।

हाईटेंशन विद्युत लाइन टूटने से बाड़ जली
श्रीकोलायत के मोखा गांव से तेमड़ाराय जाने वाली हाईटेंशन लाइन के तार टूटने से खेत की बाड़ जलकर राख हो गई हैर्। पुरानी विद्युत लाइन के देखभाल नहीं होने से आए दिन तार टूटने की घटना हो रही है। किसान रामचन्द्र सियाग ने बताया कि आग से खेत की बाड़, बाजरे व मोठ की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। करीब २५ वर्ष पुरानी फीडर की लाइन बदलने के लिए श्रीकोलायत स्थित निगम अधिकारियों व निगम मुख्यालय को भी तार बदलने की किसानों द्वारा गुहार की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। करीब 10 दिन पूर्व बुधाराम नायक के खेत में तार टूटकर गिर गए थे। विद्युत तार टूटने के सिलसिला जारी रहने से किसानों में बड़े हादसे की आशंका है।

Published on: