बाइक

क्लच टूटने पर भी नहीं थमेगी रफ्तार, इस ट्रिक से आसानी से चला पाएंगे बाइक

बीच रास्ते मेंं अगर अचानक आपकी बाइक का क्लच वायर टूट जाने पर भी अगर आपकी गाड़ी स्मीदली चलती रहे तो, चौंकिए नहीं ऐसा संभव है।

2 min read
क्लच टूटने पर भी नहीं थमेगी रफ्तार, इस ट्रिक से आसानी से चला पाएंगे बाइक

नई दिल्ली: हर बाइकर की जिंदगी में कभी न कभी ऐसा जरूर होता है कि सफर के बीच में क्लच टूट जाएगा। ऐसे में मकैनिक की तलाश में कई किमी तक गाड़ी को धक्का मारकर ले जाने के सिवाय कोई ऑप्शन नहीं होता है। खैर अगर आपके साथ कभी ऐसा हुआ है तो आप आसानी से समझ सकते हैं कि ये स्थिति कितनी दुखदायी होती है। इसीलिए जरूरी है कि आपको बाइक केो बारे में कुछ ऐसी बातें पता हो कि आप बिना क्लच के भी अपनी बाइक चला सकें। दरअसल बिना क्लच के मोटरसाइकिल चलाई जा सकती है इसके लिए कुछ बेहद स्मार्ट ट्रिक हैं।

ये भी पढ़ें

बाइक का पेंट खराब होने लगे तो करें ये काम, हो जाएगी फिर से नई

सबसे पहले जैसे ही क्लच टूटे तो गाड़ी को खड़ी करके उसे न्यूट्ल पर डाल लें। इसके बाद गाड़ी पर आराम से बैठकर गाड़ी स्टार्ट करके अपना बैलेंस बनाएं, और गाड़ी को पहले गियर पर डालें। इससे गाड़ी मूव करने लगेगी।

जैसे ही बाइक को शिफ्ट करें हल्का सा उसे रेव भी दे दें जिससे बाइक को मूवमेंट मिलनी शुरू हो जाएगी और आप आगे बढ़ना शुरू कर देंगे। अगर आप रेव नहीं देंगे तो गाड़ी फिर से बंद हो सकती है। लेकिन जब आप दूसरे गियर में बाइक को डालेंगे तो झटका लगेगा। ऐसे में हमेशा अपने दिमाग में इस बात को रखें कि आपकी बाइक में अभी क्लच नहीं है, आप उसे डायरेक्ट ऑपरेट कर रहे हैं।

इसके अलावा एक बात का ध्यान रखें कि गा़ड़ी को 30-35 की स्पीड से ज्यादा न बढ़ाए, क्योंकि यहां पर आपको गियर शिफ्ट नहीं कर पाएंगे इसलिए गाड़ी को ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इलाके में लेकर न जाएं।मकैनिक के पास पहुंचने तक बाइक को इसी तरह से चलाएं।

ये भी पढ़ें

पानी में बंद हुई बाइक को घर बैठे इस ट्रिक की मदद से करें ठीक, जानें क्या है पूरा तरीका
Published on:
16 Jun 2018 11:52 am
Also Read
View All