इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत है इसका ड्राइविंग अटेंशन असिस्ट ( DAA) फीचर। ये फीचर ड्राइवर को लगातार मॉनिटर करता है और जरूरत पड़ने पर अलर्ट देता है जैसे स्टीयरिंग मोड़ना, ट्रैफिक में चालान, गियर चेंज करना, एक्सीलेटर या ब्रेक लगाना। और तो और अगर DAA को लगता है कि ड़्राइवर से बार-बार गलतियां हो रही हैं तो वो उसे टी ब्रेक का सजेशन भी दे सकता है। यानि इस गाड़ी में अगर आप अकेले भी सफर कर रहे हों तो आपको तन्हाई का अहसास नहीं होगा क्योंकि कार की स्पीड ज्यादा हो या गियर चेंज करना हर चीज का पूरा ख्याल रखता है ये। इसके अलावा अगर मिरर में पीछे वाली गाड़ी न दिखाई पड़े तो भी ये डिटेक्ट करके सेंसर में दिखाता है।