25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हुंडई ने लॉन्च की टक्सन लाइट हाइब्रिड कार, शानदार ताकत और जबरदस्त तकनीक का बेजोड़ कॉम्बिनेशन

इस कार को डीजल के अलावा बिजली से चार्ज करके भी चलाया जा सकता है और इसके लिए कार में बैटरी लगाईं गयी है।
2 min read
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Jun 10, 2018

hyundai lite hybrid tucson

हुंडई ने लॉन्च की टक्सन लाइट हाइब्रिड कार, शानदार ताकत और जबरदस्त तकनीक का बेजोड़ कॉम्बिनेशन

नई दिल्ली: भारत में जमकर तहलका मचा चुकी हुंडई की टक्सन अब एक नए अवतार में लॉन्च हो चुकी है। बता कि कंपनी ने अपनी इस पॉपुलर एसयूवी का माइल्ड हाइब्रिड वैरियंट लॉन्च कर दिया है। लेकिन यह कार सिर्फ यूरोपियन मार्केट में लॉन्च की गयी है। इस कार को डीजल के अलावा बिजली से चार्ज करके भी चलाया जा सकता है और इसके लिए कार में बैटरी लगाईं गयी है।

Ducati की इस बाइक के आगे Alto भी है फेल, ताकत ऐसी जिसका नहीं कोई मुकाबला

जानिए क्या है इस कार के फीचर

इस कार में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि इसमें 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया गया है साथ ही इसमें इसमें 0.44 किलोवॉट 48 वॉट लिथियम-आयन बैटरी भी लगाईं गयी हैं जिससे आप डीजल के अलावा कार को बिजली से भी चला सकते हैं। इस कार में स्टार्टर जनरेटर और एलडीसी कनवर्टर भी दिया गया है। बता दें कि कंपनी ने प्रदूषण में कमी लाने के लिए इस कार टक्सन लाइट हाइब्रिड का निर्माण किया है।

लेम्बोर्गिनी और फरारी को पीछे छोड़ देगी BMW की ये रेसिंग कार, शानदार लुक्स के साथ धमाकेदार फीचर्स से लैस

बता दें कि भारत में टक्सन की जो कारें मौजूद हैं उनमें भी 2.0 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। अभी भारत में इस कार का लाइट हाइब्रिड वैरियंट कब लांच होगा इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है लेकिन अगर यह कार भारत में आती है तो कार मार्केट में पहले से पकड़ बनाने के लिए मशक्कत कर रही कार कंपनियों के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।

भारतीय सड़कों पर जल्द राज करेगी ये इलेक्ट्रिक बाइक, 1 बार चार्ज होकर चलेगी 200 किमी

बता दें कि भारतीय मार्केट में पहले से ही टेस्ला जैसी इलेक्ट्रिक कार कंपनियां मौजूद हैं ऐसे में हुंडई की ये कार काफी कड़ा कॉम्पिटीशन साबित हो सकती है फिलहाल इस कार को अभी भारत में लांच होने में समय लग सकता है।