बाइक

Aprilia ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता स्कूटर Storm 125, जानें फीचर्स और कीमत

SR 125 से इंस्पायर है अप्रीलिया का नया स्कूटर SR 125 से भी कम है कीमत

less than 1 minute read
Aprilia ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता स्कूटर Storm 125, जानें फीचर्स और कीमत

नई दिल्ली: Aprilia ने अपना अब तक का सबसे सस्ता और मोस्ट अवेटेड स्कूटर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने स्कूटर को 65 हजार रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया है। इसे Aprilia का सबसे सस्ता स्कूटर बताया जा रहा है । इस स्कूटर की कीमत SR 125 से भी 8 हजार रुपये कम है। आपको मालूम हो कि sr 125 को aprilia का अब तक सबसे सस्ता स्कूटर माना जाता था।

SR 125 से इंस्पायर है Storm 125-

अप्रीलिया का यह नया स्कूटर SR 125 से इंस्पायर है। कंपनी ने इसे मैट रेड और मैट येलो जैसे 2 कलर्स में उतारा है। नए स्कूटर स्टॉर्म 125 स्कूटर में सिंगल बल्ब हेडलाइट यूनिट, 12-इंच के व्हील्ज और सीबीएस के साथ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। हालांकि, पहले से उपलब्ध SR 125 और SR 150 में कंपनी ने ट्विन बल्ब सेटअप हेडलाइट दी है।

इंजन - Storm 125 में 125cc का इंजन दिया गया है । जो 7,250rpm पर 9.52PS का पावर और 6,250rpm पर 9.9Nm टॉर्क जनरेट करता है।

इनसे होगी टक्कर- Storm 125, टीवीएस एनटॉर्क 125, होंडा ग्राजिया, सुजुकी एक्सेस को टक्कर देगा। इन स्कूटर्स की कीमत क्रमश: 58,252 रुपये, 60,723 रुपये, 61,235 रुपये है।

Published on:
30 May 2019 06:53 pm
Also Read
View All