फीचर्स की बात करें तो टोयोटा ग्लैंजा ( Toyota Glanza ) और बलेनो( baleno ) में ज्यादा अंतर नहीं है। इसमें 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूटूथ, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले कनेक्टिविटी,ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, पुश बटन स्टार्ट, नेविगेशन और वॉयस कमांड्स, प्रिसीजन कट ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स, ड्युअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस और रिअप पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे।