बाइक

Kawasaki Versy 650 को टक्कर देगी ये दमदार एडवेंचर बाइक्स, 18 फरवरी को होंगी लॉन्च

इस बाइक में फ्रंट में 320mm disc ब्रेक मौजूद हैं जबकि 260mm disc ब्रेक पिछले पहिए में मौजूद हैं।

less than 1 minute read
Kawasaki Versy 650 को टक्कर देगी ये दमदार एडवेंचर बाइक्स, 18 फरवरी को होंगी लॉन्च

नई दिल्ली: जल्द ही भारत में मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Benelli, TRK 502 एडवेंचर बाइक लॉन्च करने वाली है। 2015 EICMA मोटरसाइकिल शो में पेश करने के बाद इसे भारत में इसे ऑटो एक्सपो 2016 में पेश किया गया था। तभी से इस बाइक को भारत में लॉन्च करने के कयास लगाए जा रहे हैं। Benelli के फैंस का ये इंतजार फाइनली खत्म होने वाला है। कंपनी 18 फरवरी को भारत में यह बाइक करेगी। कंपनी TRK 502 और TRK 502X दोनों मॉडल भारत में लॉन्च करेगा।

पॉवर और स्पेसीफिकेशन-

ये दोनो बाइक्स 499.6cc इंजन से लैस हैं, साथ ही इन दोनों बाइक्स में लिक्विड कूल्ड ट्विन इंजन मौजूद है।इसके अलावा दोनों बाइक्स का बॉडीवर्क लगभग एक जैसा है पर 502 में 17 इंच के पहिए मौजूद हैं। जबकि 502 X 19 इंच रियर वील और 17 इंच फ्रंट वील से लैस है। TRK 502X में सीट की हाइट 850mm है जबकि इस बाइक का ग्राउंड क्लियरंस 220mm है। इस बाइक में फ्रंट में 320mm disc ब्रेक मौजूद हैं जबकि 260mm disc ब्रेक पिछले पहिए में मौजूद हैं। TRK 502 और TRK 502X Benelli के पहले प्रॉडक्ट्स होंगे जो भारत में लॉन्च किए जाएंगे।

कीमत-
TRK 502 की कीमत 5 से 5.5 लाख हो सकती है। वहीं 502X की कीमत TRK 502 से लगभग 50,000 रुपए ज्यादा हो सकती है। इन दोनो मॉडल्स का मुकाबला Suzuki V Storm 650 XT और Kawasaki Versy 650 से होगा, लेकिन कीमत के मामले में बेनेली बाजी मारती हुई नजर आती है।

Published on:
01 Feb 2019 04:18 pm
Also Read
View All