3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Budget 2019: विदेशों से इलेक्टि्रक कार पार्ट्स लाना होगा सस्ता, सरकार का बड़ा फैसला

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने इलेक्ट्रिक वाहनों के पार्ट्स और कॉम्पोनेन्ट को अलग श्रेणी में रखा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 1 Feb 2019, 12:18 PM IST

electric car

Budget 2019: विदेशों से इलेक्टि्रक कार पार्ट्स लाना होगा सस्ता, सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली: बजट से ठीक पहले सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की घरेलू असेंबली को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के पार्ट्स और अन्य कॉम्पोनेन्ट पर लगने वाली इंपोर्ट शुल्क को आधा कर दिया है। आपको बता दें कि अभी तक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पार्ट्स को इंपोर्ट करके भारत में असेंबल करने के लिए 15 से 30% तक का आयात शुल्क देना पड़ता था। लेकिन अब इन पार्ट को इंपोर्ट करने के लिए महज 10-15% शुल्क देना होगा।

ये भी पढ़ें: तीन साल तक फ्री में अनलिमिटेड चार्ज होगी ये कार, 400Km का देती है माइलेज

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने इलेक्ट्रिक वाहनों के पार्ट्स और कॉम्पोनेन्ट को अलग श्रेणी में रखा है। जिसकी वजह से आयात शुल्क 10 से 15% तक कम हो गया है।

ये भी पढ़ें: पहली बार मिल रहा है New Maruti Ertiga पर डिस्काउंट, जानें कितनी सस्ती हुई कार

इसके अलावा सीबीआईसी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के बैटरी पैक पर मिलने वाली आयात शुल्क में छूट को भी हटा दिया है। यानि अब इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी पैक पर मात्र 5% आयात शुल्क देना होगा।