बाइक

इन Bikes पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, खरीदने का इससे अच्छा मौका और कोई भी नहीं

बजाज आरएस200 (Bajaj RS 200) में 199.5 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 24.5 बीएचपी की पावर और 18.6 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है।

2 min read
इन बाइक्स पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, खरीदने का मौका इससे अच्छा मौका और कोई भी नहीं

इस जुलाई अगर आप नई बाइक खरीदने के बारे मे विचार कर रहे हैं तो ये समय आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इस जुलाई इन पांच बाइक्स पर कंपनियां बंपर डिस्काउंट दे रही हैं। आइए जानते हैं किस बाइक पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

कावासाकी जे1000 (Kawasaki Z1000)
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 1043 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन है जो 142 एचपी की पावर और 111 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इस बाइक की खरीद पर ग्राहकों को 2.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

कावासाकी जे900 (Kawasaki Z900)
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 948 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 123.3 बीएचपी की पावर और 98.6 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कावासाकी की मुंबई शोरूम पर कुछ यूनिट्स बाकि हैं, जिनपर ग्राहकों को 97,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

कावासाकी निंजा 300 (Kawasaki Ninja 300)
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 296 सीसी का 2 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 39 बीएचपी की पावर और 27 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इस बाइक की खरीद पर 40-50 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

बजाज आरएस200 (Bajaj RS 200)
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 199.5 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 24.5 बीएचपी की पावर और 18.6 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। बेंगलुरु और मुंबई शोरूम पर 2017 मॉडल आरएस200 पर 5 से 13 हजार रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।

बजाज सीटी 100 किक स्टार्ट एलॉय
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 99.3 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 8 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। इस बाइक की खरीद पर 9,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इन बाइक्स को खरीदने का इससे अच्छा मौका और कोई भी नहीं हो सकता है।

ये भी पढ़ें

ये हैं भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 कारें, फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें पूरी डिटेल्स
Published on:
08 Jul 2018 12:38 pm
Also Read
View All