मारुति सुजुकी आॅल्टो (Maruti Alto 800)
जून, 2018 में सबसे ज्यादा बिकने वाली तीसरी कार आॅल्टो बनी है, इस कार की कुल 18,070 यूनिट्स बिकी हैं।
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 796 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 47.3 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। 4 सीट वाली ये कार प्रति लीटर में 33.44 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.51 से 3,78 लाख रुपये तक है।