बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज
इस कार में ऐसे सेंसर दिए गए होते हैं जो कि बम या मिसाइल का पता लगा लेते हैं। इस पर ग्रेनेड का असर नहीं होता है और खिड़की पर 44 कैलिबर की हैंडगन से भी फायर किया जाए तो शीशे को कोई नुकसान नहीं होगा। अगर कोई पीएम पर हमला करता है तो इस कार के अंदर बैठे पीएम बिल्कुल सुरक्षित रहेंगे। इस कार की बॉडी बहुत ही ज्यादा मजबूत और सुरक्षित है। सबसे खास बात तो ये है कि इसका वजन काफी कम है, जिसकी वजह से ये गोली की स्पीड से दौड़ सकती है। इस कार के टायर अगर पंचर भी हो जाएं तो भी ये कार 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 320 किमी तक दौड़ सकती है।