बाइक

महज 35,000 की इस बाइक में नहीं पड़ेगी रोज पेट्रोल भरवाने की जरूरत, माइलेज इतना कि नहीं होगा यकीन

हम आपको ऐसी बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद सस्ती हैं साथ ही इनका माइलेज इतना ज्यादा है कि एक बार इनका पेट्रोल टैंक फुल करवाने पर आसानी से महीने भर चलाया जा सकता है।

2 min read
Aug 28, 2018
महज 35,000 की इस बाइक में नहीं पड़ेगी रोज पेट्रोल भरवाने की जरूरत, माइलेज इतना कि नहीं होगा यकीन

नई दिल्ली: जिस तरह से पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि कुछ ही दिनों में आम लोगों का बाइक चलाना मुश्किल होने वाला है, इसके साथ ही बाइक कंपनियां भी अपनी बाइक्स के दाम बढ़ा रही हैं। ऐसे में अगर आपको भी बाइक चलाना महंगा पड़ रहा है तो हम आपको ऐसी बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद सस्ती हैं साथ ही इनका माइलेज इतना ज्यादा है कि एक बार इनका पेट्रोल टैंक फुल करवाने पर आसानी से महीने भर चलाया जा सकता है।

TVS Radeon 110cc

टीवीएस की इस बाइक को हाल ही में लॉन्च किया गया है तभी से इसे ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, आपको बता दें कि इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 48,400 रुपये है साथ ही लगभग 70 kmpl का माइलेज देती है।

TVS Sport

टीवीएस की इस बाइक में 100 cc का इंजन लगाया गया है जिससे इस बाइक को 95 kmpl का माइलेज मिलता है, आपको बता दें कि इस बाइक को 34,990 रुपये (एक्स शोरूम) में खरीदा जा सकता है।

Bajaj CT100

इस बाइक में 99.27 cc का इंजन लगा हुआ है और अगर बात करें इसके माइलेज की तो इसमें 89 kmpl का जबरदस्त माइलेज मिलता है, अगर आप इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 30,650 रुपये (एक्स शोरूम) खर्च करने पड़ेंगे।

Published on:
28 Aug 2018 03:49 pm
Also Read
View All