इस बात में कोई दो राय नहीं है, कि हम भारतीय बाइक या कार खरीदने से पहले उसके माइलेज को जांचते हैं, और माइलेज के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद हमारा दूसरा सवाल होता है कीमत।
Cheapest Bike with Best Mileage : भारतीय मोटरसाइकिल बाजार दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है, यहां लगभग हर दूसरे घर में एक दोपहिया वाहन मौजूद है। हालांकि बीते कुछ समय से पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखकर लोग वाहन खरीदने में संकोच कर रहे हैं। जिसका सीधा असर ब्रिकी के आंकड़ों पर दिखाई दे रहा है।
इस बात में कोई दो राय नहीं है, कि हम भारतीय बाइक या कार खरीदने से पहले उसके माइलेज को जांचते हैं, और माइलेज के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद हमारा दूसरा सवाल होता है कीमत। फिलहाल आपके इन दोनों सवालों का जवाब हमारे इस लेख में है, क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं, ऐसी तीन बाइक्स के बारे में जो ना सिर्फ कीमत में किफायती हैं, बल्कि माइलेज में भी अव्वल हैं।
Bajaj CT100:
हमारी सूची की सबसे पहली बाइक बजाज CT 100 है, यह देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक की सूची में नंबर वन पर काबिज है, जिसकी शुरुआती कीमत भारत में 52,411 रुपये तय की गई है। बजाज CT 100 में 102cc का BS6 इंजन दिया गया है, जो 7.79 bhp की पावर और 8.34 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बता दें, CT 100 बजाज की एंट्री-लेवल कम्यूटर मोटरसाइकिल है। माइलेज की बात करें तो यह प्रति लीटर 90km तक का माइलेज देने में सक्षम है।
ये भी पढ़ें: ये हैं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, जानें क्या है इनमें खास
Bajaj Platina 110:
बजाज प्लेटिना 110 की कीमत भारत में 62,952 रुपये तय की गई है, यह 2 वेरिएंट और 6 रंगों में उपलब्ध है, जिसकी टॉप वेरिएंट कीमत 65,708 है। बता दें, बजाज प्लेटिना 110 में 115cc का BS6 इंजन मिलता है, जो 8.44 bhp की पॉवर और 9.81 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। प्लेटिना 110 अपने सेगमेंट में एकमात्र मोटरसाइकिल है जिसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) का विकल्प मिलता है। वहीं माइलेज की बात करें तो यह बाइक एक लीटर में करीब 80km तक चलती है।
ये भी पढ़ें : टाटा की सबसे किफयती कार का आया CNG अवतार
Tvs Sport:
इस सूची की तीसरी बाइक टीवीएस स्पोर्ट है, टीवीएस स्पोर्ट को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। जिसमें इसके किक-स्टार्ट वेरिएंट की कीमत 58,130 रुपये और इलेक्ट्रिक स्टार्ट वाले मॉडल की कीमत 64,655 रुपये तय की गई है। बतौर इंजन इस बाइक में 109.7cc का सिंगल-सिलेंडर युक्त एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8.29PS की पॉवर और 8.7Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो इसका माइलेज करीब है।