बाइक

ये हैं तीन सबसे सस्ती स्पोर्टस बाइक्स, पॉवर और माइलेज में नहीं है कोई सानी

हर बाइकर कभी न कभी स्पोर्ट्स बाइक लेने का सपना देखता है। आज हम आपको बताएंगें ऐसी सस्ती स्पोर्टस बाइक के बारे में जो लोगों को

2 min read
ये हैं तीन सबसे सस्ती स्पोर्टस बाइक्स, पॉवर और माइलेज में नहीं है कोई सानी

नई दिल्ली: अगर आप भी स्पोर्ट्स बाइक लेना चाहते हैं लेकिन अभी तक बजट की वजह से ले नहीं पाएं हैं तो परेशान न हों।आज हम आपको तीन ऐसी बाइक्स के बारे में बताएंगे जिनकी पॉवर और परफार्मेंस जबरदस्त है लेकिन कीमत बेहद कम। अपनी कम कीमत के कारण ये बाइकर्स की पहली पसंद बनी है।

ये भी पढ़ें

बेहद सस्ते दामों में आया Bajaj Pulsar का क्लासिक एडिशन, कीमत इतनी कम कि आज ही कर लेंगे बुक

बजाज पल्सर आरएस-200 इस लिस्ट में सबसे पहले आती है।वैसे तो इसको देखते ही कोई भी बाइकर इसे लेने को मचल उठे लेकिन फिर भी आपको बता दें कि इस बाइक में आपको 24.4 bhp का पावर मिलेगा। इसी के साथ 140.8 kmph सिंगल चैनल एबीएस की स्पीड मिलेगी। बाइक की कीमत 1.25 लाख रुपये से शुरू होती है।एक और बात यहां बता दें कि मोटरसाइकिल का इंजन ktm 200 ड्यूक पर बेस है।

महिन्द्रा की गाड़ियां वैसे ही काफी पॉवरफुल होती है, बाइक भी इससे अलग नहीं है।लॉंग डिस्टेंस के लिए ये बाइक बेस्ट ऑप्शन है। 1.79 लाख की कीमत वाली इस बाइक में 295cc सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड इंजन लगा है, जो 26.8bhp की पावर के साथ 30Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस स्पोर्ट्स बाइक में फ्यूल टैंक की क्षमता 21 लीटर है।

Tvs apache RR 310

टीवीएस अपाचे RR 310 कंपनी की फुली फेयर्ड मोटरसाइकिल है। बाइक में 312.2cc सिंगल सिलेंडर DOHC मिल इंजन दिया है जो लिक्विड कूलिंग और फ्यूल इंजेक्शन के साथ आता है। यह इंजन 9,700 rpm पर 34PS की पावर और 7,700 rpm पर 27.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6 स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है। बाइक की टॉप स्पीड 160kmph है। बात करें लुक्स और डिजायन की तो इस बाइक में bi-LED हेडलाइट्स, LED टेल लैंप और इंडीकेटर्स दिए गए हैं। बाइक में फुली डिजिटल और मल्टीफंक्शनल इंस्ट्रूमेंटेशन दिया गया है। टीवीएस अपाचे RR 310 आप 2.23 लाख रू में खरीद सकते हैं। स्पोर्ट्स बाइक के लिहाज से ये कीमत काफी कम है।

ये भी पढ़ें

इन सस्ती बाइक्स में मिलता है ABS फीचर, सुरक्षा के मामले में नहीं है कोई सानी
Published on:
22 Jun 2018 02:48 pm
Also Read
View All