बाइक

पुरानी Bikes को नया रंग रूप दे देती है ये कंपनी

आप महंगी बाइक्स के शौकीन हैं तो आपने राजपूताना कस्टम्स के बारे में सुना होगा। राजपूताना कस्टम्स पूरे देश में अपनी बाइक्स के अनोखे डिजाइन के लिए जानी जाती हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2018, 3:33 PM IST
Bike
पुरानी Bikes को नया रंग रूप दे देती है ये कंपनी

अगर भारत में ऐसी बाइक चाहिए जो कि अपने लुक, स्टाइल और पावर के मामले में विदेशो की बाइक्स को भी फेल कर दे। आज हम आपको भारत में उस जगह के बारे में बता रहे हैं जहां से आप ऐसी कस्टमाइज बाइक्स खरीद सकते हैं जो कि दुनिया की महंगी-महंगी बाइक्स को भी टक्कर देती हैं। जी हां अगर आप महंगी बाइक्स के शौकीन हैं तो आपने राजपूताना कस्टम्स के बारे में सुना होगा। जी हां राजपूताना कस्टम्स पूरे देश में अपनी बाइक्स के अनोखे डिजाइन के लिए जानी जाती हैं।

आज हम राजपूताना कस्टम्स द्वारा मोडिफाई की गई एक बाइक के बारे में बता रहे हैं जो कि 11 स्पॉक एलॉय व्हील से लैस होकर आती है और इसका यही डिजाइन काफी शानदार लगता है। इस बाइक को छोड़कर शायद ही कोई और बाइक ऐसे एलॉय व्हील से लैस होकर आती होगी। जी हां अगर आप इस बाइक पर अपने साथ पीछे किसी को बैठाकर घुमने का प्लान बना रहे हैं तो भूल जाइए क्योंकि ये बाइक सिर्फ सिंगल सीट में ही आती है और अकेले बैठकर इसका मजा लिया जा सकता है। सेफ्टी के लिहाज से भी ये बाइक अजब है, क्योंकि इसमें ड्यूल पावर ब्रेक दिए गए हैं जो कि कितनी भी स्पीड में बाइक की गति पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। इतिहास से जुड़ी हुई है ये बाइक, क्योंकि इसमे दुनिया के सबसे प्राचीन माने जाने वाले शहर दमिश्क से लाकर मंगवाए गए हैं।

कीमत की बात की जाए तो ये बाइक बेहद महंगी साबित हो सकती है, क्योंकि इस बाइक को कस्टमाइज करके बनाया जाता है जिसके लिए लगभग 18 लाख रुपये का खर्च आता है। हार्ले डेविडसन की ये बाइक 9 लाख रुपये की आती है और जिसको मिलाकर कुल आपको 27 लाख रुपये खर्च करने होंगे। जी हां इतनी कीमत में लग्जरी कारों की भी शुरुआत हो जाती है।

Updated on:
20 Oct 2018, 3:33 PM IST
Published on: