8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये हैं 10 लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली बेहतरीन कारें

10 लाख से कम कीमत में आने वाली ये बेहतरीन कारें किफायती भी हैं और लुक में बेहद शानदार भी हैं, आप इनमें से किसी को चुनकर आपना बना सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 20 Oct 2018, 2:20 PM IST

car

ये हैं 10 लाख रुपये में से कम कीमत में आने वाली बेहतरीन कारें

आज हम आपको उन कारों के बारे में बता रहे हैं जो कि 10 लाख से कम कीमत में आती हैं और बेहतरीन वाली कारों के बारे में बता रहे हैं। अगर आप भी किफायती और बेहतरीन कारों को खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो इनमें से किसी को चुन सकते हैं।

मारुति सुजुकी स्विफ्ट
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1.3 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 74 बीएचपी की पावर और न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आने वाली ये कार भारत में सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली कार है। ये एक अधिक स्पेस वाली 5 सीटर कार सिर्फ 15.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस कार का डीजल वेरिएंट प्रति लीटर में 28.4 किमी का माइलेज दे सकता है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से 7.29 लाख रुपये तक है।

मारुति सुजुकी डिजायर
इंजन और पावर की बात की जाए तो डिजायर में 1.3 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 74 बीएचपी की पावर और 190 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस इंजन वाली ये कार प्रति लीटर में 28.4 किमी का माइलेज देती है। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस इंजन ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भी आता है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत 5.45 लाख रुपये से 9.41 लाख रुपये तक है।

मारुति सुजुकी सियाज
इंजन और पावर की बात करें तो इस कार के डीजल वेरिएंट में 1248 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 88.5 बीएचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये कार प्रति लीटर डीजल में 28.09 किमी का माइलेज देती हैकीमत की बात करें तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 7.73 लाख रुपय़े से 9.57 लाख रुपये तक है।

मारुति सुजुकी बलेनो
इंजन और पावर की बात करें तो इस कार में 1248 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 84 बीएचपी की पावर और 115 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो इस कार का माइलेज 27 किलोमीटर प्रति लीटर है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 6.45 लाख रुपये से 8.44 लाख रुपये तक है।