बाइक

मार्केट के सभी स्कूटर्स की छुट्टी कर देंगे Hero Duet 125 और Maestro 125

हीरो Hero जल्द ही ड्यूट 125 (Hero Duet 125) और मेस्ट्रो 125 (Hero Maestro 125) को भारत में लॉन्च करने वाली हैं। यहां जानें कैसे होंगे ये स्कूटर्स ।
2 min read
• •
Updated: 25 May 2018, 9:57 AM IST
Hero
Hero ड्यूट 125 और माएस्ट्रो 125 जल्द होंगे लॉन्च, इन फीचर्स से होंगे लैस

भारत की नंबर वन दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो जल्द ही ड्यूट 125 और मेस्ट्रो 125 को भारत में लॉन्च करने वाली हैं। हीरो के स्कूटर्स भारत में काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं और अब बड़े इंजन के साथ भी इन दोनों स्कूटर्स को पसंद किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे होंगे ये स्कूटर्स और कैसे होंगे इनके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इन दोनों स्कूटर्स में 125 सीसी का 4 स्ट्रोक इंजन दिया जाएगा जो कि जो कि 8.7 बीएचपी की पावर और 10.2 एनएम का टार्क पैदा करेगा। सीवीटी ट्रांसमिशन यूनिट वाले ये दोनों ही स्कूटर्स काफी ज्यादा दमदार होंगे।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इन स्कूटर्स में डायमंड कट व्हील, पावर स्टार्ट, रिमोट ओपनिंग,रियर में मोनोशॉक यूनिट, फोन चार्जिंग सिस्टम, टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स, एक्सटर्नल फ्यूल फिल कैप, कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम, ऑप्शनल पावर ब्रेक जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

इन स्कूटर्स से होगा मुकाबला
बाजार में इन दोनों स्कूटर्स का मुकाबला होंडा एक्टिवा 125 और सुजुकी ऐक्सेस 125 से हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार हीरो स्कूटर्स 125 और हीरो ड्यूट 125 में हीरो की i3S टेक्नोलॉजी दी जाएगी। इस टेक्नोलॉजी से ये स्कूटर्स ज्यादा देर न चलने पर खुद बंद हो जाएंगे, जिससे ईंधन की खपत कम होगी और पर्यावरण के लिए भी काफी ज्यादा लाभदायक होगा।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इन दोनों स्कूटर्स की कीमत पहले वाले मॉडल के मुकाबले 2 से 4 हजार रुपये तक ज्यादा हो सकती है। हीरो माएस्ट्रो 125 की एक्स शोरूम कीमत लगभग 53 हजार रुपये और ड्यूट 125 की एक्स शोरूम कीमत 49 हजार रुपये हो सकती है।

Published on: