सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो हुंडई एलीट आई20 एबीएस (ABS), एयरबैग्स और फ्रंट पावर ब्रैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। भारत में एलीट आई20 सीवीटी वेरिएंट की बुकिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही ये कार सड़कों पर दौड़ती हुई भी नजर आने वाली है। ऑटोमैटिक कारों की बढ़ती डिमांड के चलते एलीट आई20 सीवीटी वेरिएंट को तैयार किया गया है। आने वाले समय में लोगों को ऐसी कारें ज्यादा पसंद आने वाली हैं और कंपनी ने अपनी इस कार की बिक्री को बढ़ाने के लिए ये कदम उठाया है।