बाइक

Honda CBR650R दिखेगी अब भारत की सड़कों पर, कंपनी ने शुरू की डिलीवरी

Honda CBR650R ने भारत में शुरू की डिलीवरी गुरुग्राम के शोरूम में दिखी ये बाइक नए और अग्रेसिव लुक के साथ लॉन्च हुई थी ये बाइक
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 May 2019, 4:06 PM IST
Honda Honda CBR650R
Honda CBR650R दिखेगी अब भारत की सड़कों पर, कंपनी ने शुरू की डिलीवरी

नई दिल्ली:Honda मोटरसाइकिल ने अपनी स्पोर्टबाइक Honda CBR650R की डिलीवरी भारत में शुरू कर दी है। अगर आप भी इस बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं तो अब ये भारत में उपलब्ध हो चुकी है। इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 7.70 लाख रुपये रखी गयी है है। भारत में इसे CKD ( complete knock-down ) किट लाकर असेम्बल किया जा रहा है।

इंजन

नई Honda CBR650R में 649 cc का फोर सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगाया गया है जो 87bhp की पावर और 60.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में डुअल-चैनल abs दिया गया है जो राइडर की सेफ्टी सुनिश्चित करता है। पुरानी बाइक की तुलना CBR650R 6 किलोग्राम हल्की है। ऐसे में इस बाइक को चलाने में आपको पहले से ज्यादा कम्फर्ट महसूस होगा।

अन्य फीचर्स की बात करें तो इस बाइक को अग्रेसिव लुक दिया गया है साथ ही इसमें LED लाइटिंग और एक डिजिटल LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह बाइक बेहद फास्ट होने के साथ बेहद ही स्टाइलिश है और अब भारत में इसकी डिलीवरी शुरू होने के बाद आप भी चाहें तो इसे खरीद सकते हैं।

Updated on:
18 May 2019, 4:06 PM IST
Published on: