
Toyota Glanza देगी Maruti Baleno को कड़ी टक्कर, 6 जून को होगी लॉन्च
नई दिल्ली:Maruti Suzuki की पॉपुलर कार Baleno का Toyotaa वर्जन Toyotaa Glanza 6 जून को लॉन्च होने वाला है। Glanza को Baleno की तर्ज पर तैयार किया गया है। दरअसल हाल ही में दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी हुई है। इस साझेदारी के मुताबिक़ Toyata 2019 से 25,000 रीबैज की हुई Baleno बेचेगा। मतलब ये कारें टोयोटा के नाम से बेचीं जाएंगी।
नए टीजर में इस कार का स्टाइलिश फ्रंट लुक सामने आ गया है। अगर आप भी इस कार को खरीदना चाहते हैं तो आपको 6 जून तक इस कार की लॉन्चिंग का इंतजार करना पड़ेगा। यह कार मारुती सुजुकी बलेनो जैसी ही है और ऐसे में इसकी सीधी टक्कर बलेनो के साथ ही होने वाली है।
इंजन
जानकारी के मुताबिक़ टोयोटो Glanza में बलेनो फेसलिफ्ट वाला 1.2-लीटर K12B पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 84hp का पावर जनरेट करता है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस कार में स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.2-लीटर K12C ड्यूलजेट इंजन दिया जा सकता है। इस कार में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।
कीमत
अगर कीमत की बात करें तो ऐसा कहा जा रहा है कि टोयोटा ग्लैंजा की कीमत मारुती सुजुकी बलेनो से ज्यादा होगी। ऐसा शायद इसलिए है क्योंकि इस कार को हाईटेक फीचर्स से लैस किया जाएगा। और शायद यही वजह है कि इस कार का प्राइज बलेनो से ज्यादा हो सकता है। जानकारी के मुताबिक़ इस कार की कीमत बलेनो से 30,000 से 40,000 रुपये ज्यादा हो सकती है।
जानिए Maruti को क्यों पड़ी Toyotaa की जरूरत
दरअसल Toyota-Maruti के इस साझेदारी का मुख्य मकसद मुनाफ़ा कमाना है। इस साझेदारी के तहत दोनों कार कंपनियां एक दूसरे की पॉपुलर कारों को रीबैज करके मार्केट में बेचेंगे। इन मॉडल्स में Baleno, Maruti Vitara Brezza कॉम्पैक्ट SUV और Toyota Corolla सेडान शामिल है। इस रीबैजिंग के चलते Toyota और Maruti दोनों ही नए मॉडल को विकसित करने में खर्च होने वाली बड़ी रकम बचा पाएगी।
Updated on:
18 May 2019, 2:43 PM IST
Published on:
18 May 2019, 1:28 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.