1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना डिस्काउंट के भी 50,000 रुपये कम करवा सकते हैं कार का प्राइज, आज ही जानें कैसे

शोरूम पर बेहद कम दाम में ले सकते हैं कार इसके बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है कार शोरूम पर आपको नहीं दी जाती है कोई जानकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 18 May 2019, 12:15 PM IST

car buy

बिना डिस्काउंट के भी 50,000 रुपये कम करवा सकते हैं कार का प्राइज, आज ही जानें कैसे

नई दिल्ली: जब आप नई कार ( car ) खरीदने के लिए शोरूम जाते हैं तो आपको शोरूम वाले कार का जो रेट बताते हैं आपको लगभग उतनी ही रकम का भुगतान करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कार की खरीद पर भी आप मोल-भाव ( bargaining ) कर सकते हैं और वो भी थोड़ा बहुत नहीं बल्कि तकरीबन 50,000 रुपये का। जी हां, आप कार शोरूम में ऐसा कर सकते हैं और इससे आपकी कार की कॉस्ट काफी कम भी हो जाती है।

महज 2000 रुपये में मिल रही 1 लाख वाली TVS Apache बाइक

दरअसल हर कार शोरूम में हमेशा ऐसे ऑफर्स चलते रहते हैं जिनके तहत आप बड़ी आसानी से कार के दाम कम करवा सकते हैं वो भी लगभग 40,000 से 50,000 रुपये तक, तो चलिए जानते हैं कि कैसे कार की कीमत कम करवाई जा सकती है।

ट्रैक रिकॉर्ड : अगर आप आप कार खरीदने जाते हैं तो कंपनी के शोरूम में आप गए हैं और उसी कंपनी की कार आपके घर में पहले से है तो आप ट्रैक रिकॉर्ड के बारे में बताकर 12 से 15 हजार का डायरेक्ट कार डिस्काउंट ले सकते हैं।

हिडेन एक्सेसिरीज : कई बार आपको कार मैट, सीट कवर और अन्य कार एक्सेसिरीज कार के साथ मिलती हैं लेकिन शोरूम वालों की तरफ से इसके बारे में ग्राहकों को बताया नहीं जाता है। ऐसे में अगर आप इसके बारे में जानते हैं तो आप इन एक्सेसिरीज की जगह 5 से 10,000 रुपये नई कार की कॉस्ट से कम करवा सकते हैं।

हिडेन ऑफर्स : कार शोरूम में हमेशा कुछ हिडेन ऑफर्स चलते रहते हैं लेकिन शोरूम वाले इसकी जानकारी ग्राहकों को नहीं देते हैं। लेकिन इन ऑफर्स के बारे में जानकारी है तो आप 20 से 30 हजार रुपये कार की कॉस्ट से कम करवा सकते हैं।

MG Hector है वो पहली SUV जिसमें मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स, महंगी कारों में भी नहीं मिलते हैं ये ऑप्शन

जॉब डीटेल्स : कई बार कार शोरूम में जॉब डीटेल्स बताने पर भी आपको भारी डिस्काउंट मिल जाता है। मसलन आप सेन्ट्रल गवर्नमेंट ( Central government ) की जॉब में हैं ये प्राइवेट जॉब में हैं। ये सारी डीटेल्स भी आपको 10 से 15 हजार रुपये का डिस्काउंट दिलवा सकती हैं।