1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MG Hector है वो पहली SUV जिसमें मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स, महंगी कारों में भी नहीं मिलते हैं ये ऑप्शन

देश की पहली इंटरनेट कार है MG Hector इस कार में लगाया जा सकता है सिम कार्ड 4 धांसू फीचर्स से लैस है ये कार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 17 May 2019, 5:44 PM IST

MG Hector

MG Hector है वो पहली SUV जिसमें मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स, महंगी कारों में भी नहीं मिलते हैं ये ऑप्शन

नई दिल्लीःMG motors ने 15 मई को अपनी इंटरनेटsuv को MG hector को भारत में लॉन्च कर दिया है। MG Hector एक 5 सीटर SUV है। यह देश की पहली इंटरनेट कार है और ये कुछ ऐसे फीचर्स से लैस है जो आम तौर पर SUV कारों में नहीं मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वो फीचर्स जो MG Hector के साथ पहली बार भारत में दस्तक देने वाले हैं।

कहीं भी पंक्चर हो जाए कार का टायर, मुट्ठी से भी छोटा ये कैप्सूल मिनटों में फुल कर देगा टायर की हवा

इंटरनेट कनेक्टिविटी

पहली बार MG Hector में इंटरनेट कनेक्टिविटी का फीचर दिया जाएगा। इस कार में सिम कार्ड भी लगाया जा सकता है ऐसे में ये आपके स्मार्टफोन की तरह काम करेगी और आप इसमें इंटरनेट इस्तेमाल कर पाएंगे।

वॉइस कमांड सिस्टम

MG Hector पहली ऐसी कार है जिसके फीचर्स को आप वॉइस कमांड देकर एक्सेस कर सकते हैं और आपको बटन दबाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। जैसे आप अगर पैरानॉमिक सनरूफ खोलना चाहते हैं तो आपको बस वॉइस कमांड देना पड़ेगा और इतने भर से आपका काम हो जाएगा।

माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नॉलजी

पेट्रोल वेरियंट के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम का ऑप्शन उपलब्ध है। एमजी मोटर का दावा है कि स्टैंडर्ड पेट्रोल मॉडल के मुकाबले माइल्ड हाइब्रिड वाले इंजन का माइलेज 12 पर्सेंट ज्यादा है।

Maruti लॉन्च करने जा रही ये 4 धाकड़ कारें, जबरदस्त लुक्स के साथ मिलेंगे हाईटेक फीचर्स

क्लाइमेट कंट्रोल

क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम यूं तो ज्यादातर कारों में दिया जाता है लेकिन MG Hector का क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम इसलिए बेहद ख़ास है क्योंकि इसे आपको एडजस्ट नहीं करना बल्कि ये वॉइस कमांड लेकर खुद ही काम करने लगेगा।