बाइक

12 जून को Honda लॉन्च करेगा अपना पहला BS-VI टू-व्हीलर, जानें और क्या होगा खास

HONDA लाने वाला है BS-VI नार्म्स वाला टू-व्हीलर 1 अप्रैल 2020 से जरूरी होगा इन नियमों का पालन
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2019, 12:29 PM IST
honda
12 जून को Honda लॉन्च करेगा अपना पहला BS-VI टू-व्हीलर, जानें और क्या होगा खास

नई दिल्ली:Honda भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी है और फिलहाल भारत के दुपहिया बाजार में इसी का सिक्का चलता है। कंपनी की एक्टिवा भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर है। लेकिन अब कंपनी अपनी और देश की पहली BS-VI नॉर्म्स वाली पहली टू-व्हीलर लाने वाली है। कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट की घोषणा कर दी है। 12 जून को इस स्कूटर की लॉन्चिंग होनी है।

एक्टिवा हो सकता है पहला BS-VI टू-व्हीलर-

हालांकि अभी तक कंपनी ने इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की है कि bs-vi नार्म्स वाली पहली बाइक होगी या स्कूटर लेकिन जिस तरह से हाल के दिनों में activa को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है उससे उम्मीद है कि कंपनी BS-VI वाहन के रूप में सबसे पहले नई एक्टिवा को ला सकता है, क्योकि यह कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट है।

इन खूबियों से लैस हो सकता है नया एक्टिवा-

नई होंडा एक्टिवा BS-VI नियमों के अनुसार तैयार किया जाएगा । इसमें फ्यूल इंजेक्शन दिया जा सकता है तथा बेहतर सेफ्टी के लिए कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम भी लगाया जा सकता है।सबसे बड़े फीचर के रूप में इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा दी जा सकती है। इसके साथ ही नए स्कूटर में ट्यूबलेस टायर व नया डिजिटल पैनल दिए जा सकते है।

1 अप्रैल 2020 से लागू होगा BS-VI नार्म्स-

आपको बता दें कि 1 अप्रैल 2020 से BS-VI नार्म्स का पालना करना अनिवार्य होगा, और इस नियम का पालन ना करने वाले वाहनों की बिक्री बंद कर दी जायेगी। BS-VI भारत सरकार के द्वारा लागू किये जाने वाल नए उत्सर्जन मानक है तथा वाहन में उत्सर्जन को नियंत्रण करने के लिए कुछ नियम बनाये गए है।

कीमत का नहीं हुआ खुलासा- कंपनी BS-VI नार्म्स वाले एक्टिवा की कीमत कितनी रखेगी इसके बारे में अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है। लेकिन इसमें इजाफा होने की उम्मीद है।

Published on: