एक व्यक्ति ने कोर्ट में यह याचिका दायर कर उसे ट्रांसपोर्ट वाहन चलाने का लाइसेंस दिलाने की बात कही थी। केस में मोड़ तब आया जब कोर्ट ने उसे अशिक्षित पाया, तब कोर्ट ने इस बात पर ध्यान लगाया कि एक अशिक्षित व्यक्ति को लाइसेंस कैसे जारी किया गया है, जबकि वह पढ़, लिख नहीं सकता है। कोर्ट ने ऐसे लोगों को "पैदल चलने वालों के लिए खतरा" बताते हुए ये फैसला लिया है। क्योंकि वह किसी प्रकार के रोड संकेत व सुरक्षा के लिए लिखे गए सावधानियों को नहीं पढ़ सकता है।