बाइक

लॉन्चिंग से पहले लीक हुईं नई Bajaj Pulsar की तस्वीरें, सड़कों पर आते ही मच जाएगी धूम

बजाज जल्द ही अपनी बेहतरीन बाइक बजाज पल्सर 150 ( Bajaj Pulsar 150 ) को नए अवतार में लॉन्च करने वाली है, जिसकी कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2018, 4:18 PM IST
Bajaj Pulsar 150
लॉन्चिंग से पहले लीक हुईं नई Bajaj Pulsar की तस्वीरें, सड़कों पर आते ही मच जाएगी धूम

देश की जानी-मानी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज जल्द ही अपनी बेहतरीन बाइक बजाज पल्सर 150 ( Bajaj Pulsar 150 ) को नए अवतार में लॉन्च करने वाली है। फिलहाल इस आने वाली बाइक की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जिससे पता चल रहा है कि ये बाइक कैसी हो सकती है।

नई पल्सर को पहले से ज्यादा स्‍टाइलिश बनाया गया है, जिससे इसे काफी ज्यादा पसंद किया जाएगा। नई पल्सर के फ्यूल टैंक पर पल्‍सर का बड़ा लोगो लगाया गया है। नई बजाज पल्‍सर 150 स्‍पेशल ऐडिशन मॉडल पर रेड कलर से डीटेलिंक की गई है जो कि इसे वर्तमान पल्सर से काफी अलग बनाता है। नई पल्सर में सिर्फ कॉस्‍मेटिक बदलाव किए गए हैं और उसके अलावा इस बाइक में कोई मैकेनिकली तौर पर बदलाव नहीं किया गया है।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 149 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 14 बीएचपी की पावर और 13.4 न्‍यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन ही दिया जाएगा।

ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाए तो नई पल्‍सर फ्रंट में स्‍टैंडर्ड ब्रेक और रियर में पावर ब्रेक दिया गया है। इसी के साथ 150 क्‍लासिक वेरिएंट में रियर में ड्रम यूनिट दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि बजाज पल्‍सर में जल्‍द ही एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम टेक्नोलॉजी भी शामिल की जाएगी। भारत सरकार ने सभी 125 सीसी इंजन से अधिक वाले दुपहिया वाहनों में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम लगाना जरूर कर दिया है।

लॉन्चिंग के इन बाइक्स से होगा मुकाबला
बाजार में लॉन्च होने के बाद नई बजाज पल्सर 150 का मुकाबला होंडा सीबी हॉर्नेट 160, हीरो एक्सट्रीम स्पोर्ट्स और टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 से हो सकता है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो नई बजाज पल्सर की एक्स शोरूम कीमत पहले वाले मॉडल के मुकाबले ज्यादा हो सकती है और सही कीमत के बारे में लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगा।

Updated on:
3 Nov 2018, 4:18 PM IST
Published on: