8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bajaj Bikes की खरीद पर फ्री में मिल रही है 5 साल की वारंटी, इंश्योरेंस और सर्विस, जल्द उठाएं इस ऑफर का लाभ

जी हां देश की जानी-मानी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ( Bajaj ) अपनी नई बाइक्स की खरीद पर खास डिस्काउंट दे रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 2 Nov 2018, 4:00 PM IST

Bajaj

Bikes के साथ फ्री में 5 साल की वारंटी, इंश्योरेंस और सर्विस दे रही है Bajaj, जल्द उठाएं इस ऑफर का लाभ

भारत देश में दिवाली त्योहार को बहुत-बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है और इससे पहले आने वाले धनतेरस के मौके पर लोग बहुत खरीदारी करते हैं, जिसको देखते हुए देश और दुनिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनियां एक से बढ़कर बेहतरीन वाहनों पर बंपर डिस्काउंट देती हैं। इस मौके पर पूरे देश भर में लोग नए-नए वाहन भी खरीदते हैं। अगर आप भी इस मौके पर नया दुपहिया वाहन खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए ये मौका बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। जी हां देश की जानी-मानी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज अपनी नई बाइक्स की खरीद पर खास डिस्काउंट दे रही है, आइए जानते हैं पूरा ऑफर...

ये भी पढ़ें- Audi को भी धूल चटा रही है भारत की ये सबसे सस्ती Sedan, 1 लीटर में देती है 28.09 किमी का माइलेज

बजाज पल्सर की खरीद पर 6,500 से 9,800 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
बजाज वी की खरीद पर 5,200 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
बजाज डिस्कवर की खरीद पर 4,800 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
बजाज प्लेटिना की खरीद पर 4,100 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
बजाज सीटी100 की खरीद पर 10,200 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

बजाज की बाइक्स पर 5 फ्री सर्विस दी जा रही हैं।
बजाज की बाइक्स पर 5 साल तक का ऑन डेमेज इंश्योरेंस दिया जा रहा है।
बजाज की बाइक्स पर 5 साल तक की वारंटी दी जा रही है।

बजाज का ये ऑफर सिर्फ 20 नवंबर, 2018 तक ही चलेगा तो इसलिए आप जल्द से जल्द इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। ये ऑफर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिल नाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, केरल और अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह में नहीं मिलेगा। इसी के साथ इन ऑफर से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए आप अपने नजदीकी बजाज डीलरशिप पर जा सकते हैं।