
30 किमी से ज्यादा का माइलेज देने वाली नई Hyundai Santro ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
साउथ कोरिया की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी हुंडई ने भारत में अपनी किफायती कार नई हुंडई सेंट्रो ( Hyundai Santro ) लॉन्च कर दी है। नई सैंट्रो की बुकिंग 10 अक्टूबर को शुरू हुई और बुकिंग के सिर्फ 22 दिनों के अंदर ही 28,800 यूनिट्स बुक हो चुकी हैं। नई सेंट्रोल बहुत ज्यादा डिमांड में है और इसका अंदाजा इस बुकिंग से ही लगाया जा सकता है।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो नई हुंडई सेंट्रो में 1.1 लीटर का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 69 बीएचपी की पावर और 99 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेटट करेगा। वहीं इसका सीएनजी वेरिएंट 57 बीएचपी की पावर और 77 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। इस कार में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन वाली ये कार काफी शानदार और किफायती है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार पेट्रोल वेरिएंट में 20.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी और सीएनजी वेरिएंट में 30.5 किमी प्रति किलो का माइलेज देगी है।
भारत में इन कारों से है मुकाबला
नई हुंडई सेंट्रो का मुकाबला टाटा टियागो, मारुति सुजुकी वैगनआर , मारुति सुजुकी सेलोरियो और मारुति सुजुकी आॅल्टो जैसी कारों से होने वाला है।
फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस नई सेंट्रो में ड्यूल टोन थीम डैशबोर्ड, 7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, मिरर लिंक, वॉयस कमांड्स, एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो सपॉर्ट, शॉर्टकट-की, बड़े एसी वेंट्स, वार्निंग लाइट बटन, बड़े टेकोमीटर, एक स्पीडोमीटर, क्रोनोग्राफ स्टाइल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मोनोक्रोमेटिक मल्टी-इन्फो डिस्प्ले, स्टीयरिंग व्हील, यूएसबी पोर्ट, बड़ा ग्लव बॉक्स दिया जा सकता है। हुंडई सेंट्रो को 1998 में पहली बार लॉन्च किया गया था और ये कार लॉन्चिंग के बाद से बंद होने तक सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में शामिल रही थी। अब इस कार का थर्ड जनरेशन मॉडल भारत में लॉन्च किया जाना है।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.89 लाख रुपये से शुरू है।
Updated on:
02 Nov 2018 02:21 pm
Published on:
02 Nov 2018 02:21 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
