बाइक

बाइक की बैटरी हो जाए ख़त्म तो बिना सेल्फ के भी कर सकते हैं स्टार्ट

Self Start खराब हो जाए तो ऐसे स्टार्ट कर सकते हैं बाइक नहीं पड़ती है किसी की मदद लेने की जरूरत बाइक स्टार्ट करने में एक मिनट से भी कम लगता है समय
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2019, 10:04 AM IST
bike start

दिल्ली: अगर आपके पास सेल्फ स्टार्ट बाइक है जिसमें किक नहीं होती है तो आपको पता होगा कि अगर बाइक की बैटरी ख़त्म हो जाए तो क्या होता है। दरअसल बाइक की बैटरी खत्म होने पर आप बाइक को स्टार्ट नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आपको क़ाफी दिक्कत होती है, लेकिन आज हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बैटरी ख़त्म होने या फिर सेल्फस्ट्रार्ट के काम ना करने की स्थिति में बाइक को स्टार्ट कर सकते हैं और इसमें एक मिनट से भी कम समय लगता है।

अगर आप अकेले हैं तो बाइक को धक्का मारकर भी स्टार्ट नहीं कर सकते हैं। भारत में बहुत सी ऐसी बाइक्स भी बिक रही हैं, जिनमें किक नहीं है। जिन बाइक में किक नहीं होती है तो उनमें ज्यादा पावरफुल बैटरी दी जाती है जो आसानी से लो नहीं होती है। जैसे-जैसे बाइक पुरानी हो जाती है वैसे-वैसे उसकी बैटरी की पावर भी कम होती जाती है तो ऐसे में अगर आपकी बाइक बंद हो जाती है तो आपको ये पता होना चाहिए कि उसे कैसे स्टार्ट किया जाए ( Bike Start Tips )।

अकेले ही स्टार्ट कर सकते हैं बाइक

वैसे तो मोटरसाइकिल धक्का लगाकर स्टार्ट कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए चलाने वाले के अलावा एक धक्का मारने वाला भी चाहिए। अकेला व्यक्ति अगर खुल धक्का मारकर स्टार्ट करेगा तो इससे कई बार बाइक नियंत्रण से बाहर हो सकती है।

ये तरकीब है कारगर

बिना धक्का मारकर स्टार्ट करने के लिए आपको सबसे पहले बाइक में चाबी लगाकर उसे ऑन करना है। उसके बाद बाइक को अधिकतम गियर पर ले आना है और अधिकतम गियर के बाद रियर व्हील को ऊपर की ओर घुमाना है। व्हील ऊपर की ओर घूमने में दिक्कत करे तो उसे आगे पीछे कर सकते हैं। एक दो बार कोशिश करने के बाद इंजन स्टार्ट होने लगेगा। जब इंजन स्टार्ट हो जाए तो एक्सीलेटर दबाएं ओर उस बाइक को स्टार्ट कर लें।

Published on: