बाइक

इन स्कूटर्स पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, सिर्फ इस दिन तक का है मौका

यह डिस्काउंट आपको कुछ चुनिंदा डीलरशिप्स पर ही मिलेगा तो आज ही जान लीजिए कहां मिलेगा आपको ये ऑफर।

2 min read
Sep 07, 2018
soooters discount
इन स्कूटर्स पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, सिर्फ इस दिन तक का है मौका

नई दिल्ली: अगर आप स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं और चाहते हैं कि इसपर भारी डिस्काउंट भी मिल जाए तो ऐसे में आपको दिवाली और दशहरे का इतंजार करने की जरूरत नहीं है क्योंकि टूव्हीलर्स निर्माता कंपनिया अपने स्कूटर्स पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं। यह डिस्काउंट आपको कुछ चुनिंदा डीलरशिप्स पर ही मिलेगा तो आज ही जान लीजिए कहां मिलेगा आपको ये ऑफर।

सुजुकी: सुजुकी के स्कूटर्स खरीदने पर आपको 900 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ 4,500 रुपये की एक्सेसरीज पर 40 फीसद का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये ऑफर कोलकाता और चेन्नई के डीलर्स की तरफ से दिया जा रहा है।

होंडा स्कूटर्स: अगर अआप होंडा के स्कूटर्स खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो चेन्नई के डीलर्स आपको 2,000 रुपये का डिस्काउंट दे रहे हैं। यहां कुछ चुनिंदा स्कूटर्स पर आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

यामाहा: अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो स्कूटर खरीदने के लिए ये महीना आपके लिए बेस्ट रहेगा क्योंकि यामाहा डीलर्स दिल्ली में अपने टू-व्हीलर्स पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दे रहे हैं। ये डिस्काउंट हर मॉडल पर उपलब्ध है।

TVS: TVS एक जाना माना ब्रांड है और अगर आप इसके स्कूटर्स खरीदने जा रहे हैं तो बेंगलुरू की डीलरशिप पर आपको स्कूटर्स रेंज में 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा।दिया जा रहा है।

Hero: मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता और चेन्नई जैसी कई डीलरशिप हीरो के स्कूटर्स पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दे रहे हैं। इन स्कूटर्स पर मिल रहा डिस्काउंट सिर्फ सितंबर तक ही मान्य रहेगा।

Published on:
07 Sept 2018 09:19 am