जानकारी के मुताबिक़ नई अर्टिगा में 1.5-litre, 4 सिलिंडर K15b पेट्रोल इंजन है जो कि SHVS माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से लैस होगा। इस कार को स्पोर्टी लुक देने के लिए इसमें स्मोक्ड हेडलैम्प और अग्रेसिव अलॉय वील्ज दिए गए हैं। इस कार में एक स्पॉइलर भी दिया गया है जो इसे बेहद स्टाइलिश लुक दे रहा है। इस कार में 18 इंच के एलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।