बाइक

बाइक में मोटे टायर लगवाने से पहले पढ़ें ये खबर, हो सकता है भारी नुकसान

जिसकी वजह से फ्यूल की खपत बढ़ जाती है और माइलेज कम हो जाता है। जबकि पतले टायर्स के साथ ऐसा नहीं होता है।
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2019, 3:52 PM IST
bike tyre
बाइक में मोटे टायर लगवाने से पहले पढ़ें ये खबर, हो सकता है भारी नुकसान

नई दिल्ली: आजकल लोगों में कार और बाइक को मोडिफाई कराने का ट्रेंड है। हर कोई चाहें वो कॉलेज गोइंग लड़के हों या प्रोफेशनल लगभग हर कोई खुद को कूल दिखाने के लिए अपनी नई नवेली बाइक में चेंज कराता है । इनमें भी साउंड औक बाइक का पिछला पहिया निकालकर उसकी जगह मोटा और चौड़ा पहिया लगाने का टेंड तेजी से जोर पकड़ रहा हैं।

हालांकि इन लोगों को इस बात की ज्यादा जानकारी नहीं होती कि ऐसा करने का उनकी बाइक की हेल्थ पर कैसा असर पड़ेगा। बस वो तो खुद को खूल दिखाने के लिए बाइक में चेंज कराते हैं। अगर आप भी अपनी फेवरेट बाइक को कस्टमाइज कराने की सोच रहे हैं तो पहले ये आर्टिकल पढ़ लें क्योंकि तब आपको पता चलेगा कि ऐसा कराने से क्या होगा।

माइलेज पर पड़ता है नेगेटिव असर- दरअसल चौड़े टायर लगवाने से बाइक का लुक स्पोर्टी तो हो जाता है लेकिन इसका बाइक की माइलेज पर असर नेगेटिव पड़ता है। स्पेशली अगर आपकी बाइक 100सीसी की है तो क्योंकि इस बाइक को ऐसे टायर्स को खींचने में ज्यादा फोर्स का इस्तेमाल करना पड़ता है। जिसकी वजह से फ्यूल की खपत बढ़ जाती है और माइलेज कम हो जाता है। जबकि पतले टायर्स के साथ ऐसा नहीं होता है। एक्सपर्ट्स भी चौड़े टायर न लगाने की सलाह देते हैं।

एक्सपर्ट्स की मानें तो गाड़ी की मशीनरी के हिसाब से ही गाड़ी में टायर और बाकी चीजें लगी होती है। यही वजह है कि 150cc या इससे अधिक इंजन वाली बाइक में चौड़े और मोटे टायर्स देखने को मिल रहे हैं। मोडिफाई कराते समय हमेशा ध्यान रखें कि मोडिफिकेशन का आपकी मशीनरी पर कोई असर न पड़े

Published on: