6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेनेवा मोटर शो में टाटा का तहलका, पेश की ये शानदार माइक्रो SUV

माइक्रो-एसयूवी हॉर्नबिल में दिखेंगे बड़े वील्ज 2020 के ऑटो एक्सपो में पेश होगी ये कार  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 6 Mar 2019, 11:03 AM IST

tata motors

जेनेवा मोटर शो में टाटा का तहलका, पेश की ये शानदार माइक्रो SUV

नई दिल्ली: मंगलवार को जेनेवा मोटर शो में टाटा मोटर्स ने अपनी 4 नई कारों के मॉडल्स पेश किए लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां टाटा की छोटी एसयूवी ने बटोरी। H2X कोड नाम वाली ये माइक्रो एसयूवी कंपनी की दूसरी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी। h2x का प्रोडक्शन वर्जन Tata Hornbill को कंपनी 2020 के ऑटो एक्सपो में दिखाया जाएगा।

इसी साल लॉन्च होगी hyundai की ये धांसू SUV, कीमत मात्र 6 लाख रूपए

यह छोटी एसयूवी कंपनी के अल्फा मॉड्यूलर प्लैटफॉर्म पर बनाई जाएगी। टाटा की प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रॉज के निर्माण के लिए भी इसी प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया गया है। व्हील बेस की बात करें तो इस माइक्रो-एसयूवी का व्हीलबेस अल्ट्रॉज से 50mm कम होगा। अल्फा प्लेटफॉर्म को टाटा के 1.2-लीटर, 3-सिलिंडर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन के साथ 1.05-लीटर, 3-सिलिंडर रेवोट्रॉन डीजल इंजन के इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि, इस माइक्रो-एसयूवी को सिर्फ 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ही लॉन्च किए जाने की संभावना है।

सेफ्टी के साथ गर्मी से भी बचाएगा ये हेलमेट, कीमत भी होगी बेहद कम

लुक्स और डिजाइन की बात करें तो इस छोटी एसयूवी का लुक काफी शानदार है। माइक्रो-एसयूवी हॉर्नबिल में बड़े वील्ज, मस्क्युलर वील आर्क, फ्लोटिंग रूफ डिजाइन और टाटा की सिग्नेचर ग्रिल देखने को मिलेगी। इसमें एलईडी डीआरएल और फ्रंट बंपर पर तीन ऐरो पैटर्न हैं। यह टाटा के नए इम्पैक्ट डिजाइन 2.0 लैंग्वैज पर आधारित होगी। नेक्सॉन की तुलना में सामने से यह ज्यादा ऊंची दिखती है।