
इसी साल लॉन्च होगी Hyundai की ये धांसू SUV, कीमत मात्र 6 लाख रूपए
नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल सेक्टर में SUV सेगमेंट तेजी से ग्रो कर रहा है। इस सेगमेंट की इसी बढ़ती लोकप्रियता को भुनाने के लिए आज हर बड़ी कंपनी suv लॉन्च करने की सोच रही है। लेकिन इन सभी SUVS में Hyundai की Qxi कोड नेम वाली एसयूवी की सबसे ज्यादा चर्चा है। इस मॉडल को 2018 के न्यूयार्क इंटरनेशनल ऑटो शो में शोकेस किया गया था।
आपको मालूम हो कि हुंडई का यह नया मॉडल ग्रैंड आई10 के प्लेटफॉर्म पर बना है, लेकिन डिजाइन में ये हुंडई की ही एसयूवी सांते फे और कोना से इंस्पायर्ड होगी। साइज की बात करें तो नई कॉम्पैक्ट एसयूवी क्रेटा से छोटी होगी।
पॉवर और स्पेसीफिकेशन- पॉवर और स्पेसीफिकेशन की बात करें तो क्यूएक्सआई में 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.4 लीटर का डीजल इंजन होगा। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रासंमिशन का फीचर मिलेगा। इसकी टक्कर महिन्द्रा एक्सयूवी300, tata nexon और Vitara Brezza जैसी कारों से होगी।
लॉन्चिंग- खबरों की मानें तो क्यूएक्सआई को इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है ।
कीमत- hyundai अपनी इस एसयूवी को कंप्टीशन में आगे रखने के लिए बेहद सस्ती कीमत पर लॉन्च कर रही है। बताया जाता है कि कंपनी इसे कीमत 6 लाख की शुरूआती कीमत पर लॉन्च करेगी।
Published on:
5 Mar 2019, 1:05 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.